20 APRSATURDAY2024 2:12:57 AM
Latest News

दुल्हन इन हटके डांस पर्फोमेंस से बनाएं अपनी शादी को स्पैशल

  • Updated: 05 Jan, 2018 02:36 PM
दुल्हन इन हटके डांस पर्फोमेंस से बनाएं अपनी शादी को स्पैशल

शादी का मौका लड़का और लड़की दोनों के लिए खास होता है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग कई यूनिक आइडिया का इस्तेमाल कर रहें है और इसके लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ते। आजकल तो लड़का-लड़की अपनी शादी को स्पैशल बनाने के लिए धमाकेदार डांस पर्फोमेंस करते हैं। अगर आपकी शादी भी जल्दी होने वाली है तो आप अपनी डांस पर्फोमेंस को कुछ यूनिक तरीकों से और भी स्पैशल बना सकती है। आज हम आपको आपकी डांस पर्फोमेंस के लिए कुछ ऐसे हटके अाइडियाज देंगे, जिससे अाप अपने इस स्पैशल दिन काे और भी यादगार बना सकती हैं।

1. पार्टनर के साथ
अपने पार्टनर के साथ के आप रोमांटिक डांस पर्फोमेंस से भी शादी को यादगार बना सकते हैं।

PunjabKesari

2. लोगों के बीच से लें एंट्री
दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ डांस पर्फोमेंस के लिए लोगों के बीच से धमाकेदार एंट्री कर सकती हैं। आपकी यह एंट्री लोगों को हमेशा याद रहेगी।

3. पेरेंट्स के साथ करें डांस
आप अपने पेरेंट्स और ससुराल वालों के साथ भी डांस कर सकती हैं। आजकल बहुत कम लोग अपने पेरेंट्स और ससुराल वालों के साथ डांस करते हैं। ऐसे में स्पैशल डांस पर्फोमेंस के लिए यह बहुत यूनिक आइडिया है।

4. रेट्रो डांस
आप अपनी फ्रेंड्स या पार्टनर के साथ पुराने गानों पर भी डांस कर सकते है। आजकल तो लोग नए गानों पर ही डांस करते है। ऐसे में पुराने गानों से आप अपनी पर्फोमेंस को स्पैशल बना सकती हैं।

PunjabKesari

5. पार्टनर को दें सरप्राइज
पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए आप उनके किसी पसंदीदा गाने पर डांस कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें किसी रिकोडिड मैसेज पर भी पर्फोमेंस देकर सरप्राइज कर सकते हैं।

6. कलरफुल बैकग्राउंड
आप अपनी शादी में कलरफुल बैकग्राउंड के साथ सोलो डांस पर्फोमेंस भी दे सकती हैं। इस तरह की डांस पर्फोमेंस आजकल काफी ट्रैंड में हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News