कई लोगों को भूतिया जगह की कहानियां सुनने का शौक होता हैं। वहीं, कुछ लोग भूत का नाम सुनते ही डर जाते हैं। आपने सुना होगा कि कुछ एेसी जगहें होती हैं जहां से लोग वापिस नहीं आते। आज हम आपको एक एेसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां से कभी भी कोई वापिस लौट कर नहीं आया। हम बात कर रहे है रूस के गांव की।
इस जगह को सिटी ऑफ डेड भी कहा जाता है। रूस के उत्तरी ओस्सेटिया में स्थित दर्गाव्स में सिर्फ मरे हुए लोग रहते हैं। यहां पर अनगिनत झोपड़ियां हैं। वैसे यह गांव बहुत ही सुंदर है लेकिन लोग डर के मारे यहां जाना पसंद नहीं करते। कहा जाता है कि यहां के लोग अपने रिश्तेदारों के मृत शरीर को झोपड़ियों में रखते हैं।
इस गांव में कुछ घर 4 मंजिल के भी है। यहां के हर घरों पर मृत शरीर को दफनाया गया है। गांव में करीब 99 घर हैं जो सभी घरों में मृत शरीर को दफनाया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो लोग इन घरों में एक बार वह वापिस नहीं आता। इसके अलावा मौसम के कारण भी यहां आना थोड़ा मुश्किल है।
लोगों का मानना है कि 18वीं शताब्दी में जो लोग यहां रहते थे वो अपने परिवार में बीमार लोगों को रखते थे और उनकी देखभाल करते थे लेकिन बीमार शख्स अपने तक घर में ही रहता था। इस जगह पर समय-समय पर शोध होते रहते हैं।