19 APRFRIDAY2024 8:41:16 AM
Life Style

ये हैं दुनिया के सबसे मंहगे आशियाने, जिनको देख आप भी कह उठेंगे वाह

  • Updated: 02 Aug, 2017 06:09 PM
ये हैं दुनिया के सबसे मंहगे आशियाने, जिनको देख आप भी कह उठेंगे वाह

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, ताकि वह अपने घर अपनी मर्जी का फर्नीचर लगवा सकें। धीरे धीरे ही सही लेकिन ज्यादातर लोग पैसा जोड़ जोड़ कर अपना यह सपना भी पूरा कर ही लेते है। कहते है न कि इंसान की और पाने की चाहत कभी खत्म नहीं होती है। अगर उसे अपने सपनों का आशियान मिल भी जाता है तो उसकी इच्छा इससे बड़ा और अट्रैक्टि आशियाना पाने की होती है। इस इच्छा को पूरा करने में बाधा बनती है तो उनकी ज्यादा कीमत। जिसके बारे में सुनकर अक्सर कान खड़े हो जाते है। कुछ लोग ऐसे भी जो अपना यह सपना भी पूरा कर लेते है। हम आपको उन्हीं घरों के बारे में बताएंगे जो दुनिया के सबसे महंगे घर कहलाते है। क्या आप देखना चाहेंगे इन घरों की खूबसूरती तो आइए देखते है।  

 

1. वन हाइड पार्क पेंटहाउस, नाइटब्रिज

PunjabKesari

PunjabKesari
यह दुनिया से सबसे महंगे फ्लैट्स में गिना जाता है जो 3,85,000 स्कवेयर फीट में बना है। इसकी कीमत 137 मिलियन है। यहां बुलेटप्रूफ विंडो, पैनिक रूम, स्कवैश रूम, स्पा के साथ आपको इसमें 24 घंटे स्टफ सर्विस मिलेगी। 

2. एलिसन एस्टेट, वुडसाइड, कैलिफोर्निया

PunjabKesari
रीयल एस्टेट कलैक्टर्स में से एक लैरी का जापानी अंदाज में बना 23 एकड़ घर भी काफी महंगा है। इस घर की कीमत 200 मिलियन
है। 10 मंजिल्स,  टी हाउस, बाथ हाउस सब कुछ परफैक्ट है। 

3. विला लीयापोल्डा, कोटे डी’अजूर, फ्रांस

PunjabKesari
इसे आप फ्रांस के सबसे बेहतरीन घरों में से एक मान सकते है। इस घर को बेल्जियम के किंग लियापोल्डा ने अपनी रानियों के लिए बनवाया था लेकिन अब यह रूस के अरबपति मिखेल प्रोखोरोव का घर है। इस घर में स्विमिंग पुल, प्राइवेट बीच के अलावा 11 बेडरूम. 14 बाथरूम मौजूद है। 

4. फ्लेयोर डि लिस, बेवर्ली हिल्स

PunjabKesari
इस घर को 5 एकड़ की जमीन यानी 45,000 स्क्वेयर फीट की प्रॉपर्टी में बनाया गया है। इसका मालिक माइकल मिल्केन है। घर में 12 बेडरूम और 15 बाथरूम, 2 मंजिला लाइब्रेरी,  3000 स्क्वेयर फीट का वाइन टेस्टिंग रूम आदि काफी खूबसूरत अंदाज में बने हुए है।

Related News