पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): हर देश का अपना इतिहास होता है। इस इतिहास में कई राजा-महाराजा और उनकी रानियों का नाम भी जुड़ा होता है। भारत में एेसी कई महारानियां थी, जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर थी। उन्हीं में से एक थी कपूरथला की महारानी सीता देवी, जिसे कर्म नाम से भी जाना जाता हैं। चलिए आइए जानते हैं महारानी सीता देवी की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। - कपूरथला की महारानी सीता देवी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि बेहद स्टाइलिश भी थीं। - दुनिया की कई नामी मैगजीन ने उनका फोटोशूट किया। दुनियाभर के फैैशन डिजाइनर उनके फैशन के कायल थे। - महारानी सीता देवी के लिए खास ज्वैलरी तैयार की जाती थी, जिसे पहनकर उनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती थीं। - सेंस ऑफ ड्रैस के लिए वह दुनिया की 5 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल की गईं। - उन्हें कई यूरोपियन भाषाओं का ज्ञान भी था।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।