24 APRWEDNESDAY2024 4:51:33 PM
Nari

इस मस्जिद में देखने को मिलता हैं जन्नत का नजारा! (Pics)

  • Updated: 13 Oct, 2016 07:59 PM
इस मस्जिद में देखने को मिलता हैं जन्नत का नजारा! (Pics)

दुनिया में कई खूबसूरत इमारतें है। एेसी ही ईरान के शिराज प्रांत की एक इमारत है नासिर अल-मुल्क मस्जिद। अगर आप इस मस्जिद को बाहर से देखेंगे तो यह आपको एक साधारण मस्जिद लगेगी लेकिन जैसे ही उगते हुए सूरज की किरणें इस पर पड़ती है तो इसके अंदर जन्नत का नजारा प्रकट होता है। इस नजारे को शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है। इस खूबसूरत नजारे को देखकर ही महसूस किया जा सकता है। इसे देखकर एेसा महसूस होता है कि जैसे मानो आप किसी अलग ही दुनिया में आ गए हो। 


दरअसल, इस मस्जिद के सामने वाले हिस्से में रंगीन कांच की जड़ाई का काम हुआ है। जब उगते हुए सूर्य की किरणें इन कांचों से अंदर मस्जिद के फर्श पर बिछे पर्शियन कारपेट पर पड़ती है तो मस्जिद के अंदर का नजारा देखने योग्य होता है। यह नजारा मस्जिद में सुबह कुछ घंटे ही रहता है। इस मस्जिद को गुलाबी मस्जिद भी कहा जाता है क्योंकि इसकी दीवारों, गुम्बदों और छतों पर रंगीन चित्रकारी में गुलाबी रंग का अधिकता से इस्तेमाल किया गया है। इस मस्जिद का निर्माण ईरान के शासक मिर्जा हसन अली नाकिर अल मुल्क ने करवाया था। यह मस्जिद सन् 1876 से 1888 के बीच बनी थी।

Related News