25 APRTHURSDAY2024 3:51:00 AM
Life Style

ट्रांसजेंडर करवाने के बाद अब दोनों कर रहे हैं शादी, दिलचस्प है इनकी Love Story

  • Updated: 25 Aug, 2017 12:13 PM
ट्रांसजेंडर करवाने के बाद अब दोनों कर रहे हैं शादी, दिलचस्प है इनकी Love Story

आजकल साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है। कुछ लोग इस बात का पूरा फायदा उठा रहे हैं। आज हम जिन दो लोगोें की बात कर रहे हैं वे हैं केरल के रहने वाले 46 वर्षीय आरव अप्पुकुट्टन और 22 वर्षीय सुकन्या कृष्णन। इन दोनो की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। यह आम इंसान बाकी लोगों से अलग हैं। इसकी वजह यह है कि इन्होने अपना लिंग परिवर्तन करवाया है और अब ये शादी के बंधन में बंधनेवाले हैं। 


इस तरह हुआ प्यार
आरव और सुकन्या की मुलाकात एक अस्पताल में हुई थी। जहां ये दोनों अपना लिंग परिवर्तित करवाने आए थे। अपनी बारी का इंतजार करने के लिए दोनों को करीब 3-4 घंटे का इंतजार करना पड़ा। जिसने इन दोनों की किस्मत बदल दी। इस दौरान दोनों की बातचीत होनी शुरू हो गई। तब दोनों को पता चला कि दोनों केरल से ही हैं। दोनों ने एक- दूसरे का फोन नंबर लिया और फिर बातों का सिलसिला जारी हो गया। आरव केरल और सुकन्या बैगलोर चले गए लेकिन फोन पर बातें जारी रहीं। दोबारा इन दोनों ने फिर उसी अस्पताल में मिलने का फैसला किया जहां ये पहली बार मिले थे। तब तक दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो चुका था। 

सर्जरी करवाने की वजह
इनका कहना है कि दोनो के मां-बाप उनसे बचपन से ही किन्नरों जैसा व्यवहार करते थे। आरव को 13 साल की उम्र में पता चला कि वह औरत नहीं है। वह मुंबई आ गया और लड़कों की तरह रहने लगा और सर्जरी करवाने के लिए पैसे भी जमा किए। सुकन्या के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दोबारा शादी कर ली, उसने सौतेले पिता के साथ रहने से अकेले रहना अच्छा समझा। उसके घर वाले उसे लड़के की तरह रखना चाहते थे लेकिन वह खुद को लड़की समझती था। उसने बैंगलुरु में एक वेब डिजाइनर की नौकरी की ताकि लिंग परिवर्तन के लिए वो 8 से 10 लाख रुपए जमा कर सके। लिंग परिवर्तन करवाने के बाद अब दोनों ने शादी करने का भी फैसला कर लिया है। इससे इनके परिवार वाले भी बहुत खुश हैं और इन्होने यह शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ मंदिर में करने का फैसला किया है। 

Related News