19 APRFRIDAY2024 4:34:17 PM
Life Style

लंबी जिंदगी जीते हैं इन 5 देशों के लोग

  • Updated: 03 Nov, 2017 11:46 AM
लंबी जिंदगी जीते हैं इन 5 देशों के लोग

हर किसी का सपना होता है कि उनकी और उनके परिवार की जिंदगी लंबी हो। इस बात की इच्छा तो सभी रखते हैं लेकिन मानने से कतराते हैं। लंबी उम्र होने का एक खास कारण हैल्दी लाइफस्टाइल को भी माना जाता है। आज हम कुछ ऐसे देशों की बात कर रहे हैं जहां के लोगों की उम्र बाकी देशों के लोगों से ज्यादा लंबी होती हैं। इसके पीछे का कारण वहां का सामाजिक सुख,सरकार की तरफ से अच्छी सुविधाएं,डॉक्टरी सुविधाएं आदि हैं। 


1. साउथ कोरिया के लोग
ऐसा माना जाता है कि साउथ कोरिया के लोग बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा जीते हैं। एक शोध के मुताबिक इस देश के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 90 साल है। यहां के लोगों में ब्लड प्रैशर,कोलेस्ट्राल आदि की समस्याएं बहुत कम हैं। इस देश के लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बहुत मजबूत है। 

2. सिंगापुर का हैल्दी लाइफस्टाइल
खूबसूरती के मामले में सिंगापुर बहुत फेमस है। इसके अलावा रहने के मामले में भी लोग सिंगापुर को बहुत पसंद करते हैं। यहां को लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 83 से 84 साल है। सरकार की तरफ से लोगों को यहां सेहत संबंधी बहुत सी सुविधाएं भी दी जाती हैं। यहां के लोग भी अपनी सेहत को लेकर बहुत फिक्रमंद हैं। 

3. जापान का है तीसरा नंबर
जापान का नाम तीसरे सेहतमंद देश के लिए जाना जाता है। यहां को लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 83 साल है। यहां के लोग का हैल्दी लाइफस्टाइल अच्छी डाइट को माना जाता है। जिसमें टोफू,शक्करकंद,मछली के अलावा और भी बहुत से पोष्टिक आहार शामिल हैं। 

4. स्पेन भी है सेहतमंद देश
स्पेन में लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 82 साल है। यहां पर लोग ऑलिव ऑयल, सब्जियां, वाइन और दोपहर का आराम अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करते हैं। इस देश की खास बात है कि यहां पर लंच ब्रेक आधे घंटे की बजाए 2-3 घंटे की होती है। 

5. खूबसूरत और हैल्दी देश स्विटजरलैंड
इसे यूरोप का सबसे अमीर देश भी माना जाता है। लोेगों को यहां हर तरह की सुख-सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।  हेल्थकेयर, स्ट्रॉन्ग पर्सनल सेफ्टी और सामाजिक सुख आदि। लोग यहां पर पनीर और डेयरी प्रॉडक्ट  को अपने खाने में शामिल करते हैं। 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News