25 APRTHURSDAY2024 8:00:52 AM
Life Style

लाइफ में रहना है खुश और हैल्दी तो जरूर अपनाएं ये मस्त फंडे

  • Updated: 21 Jan, 2018 10:26 AM
लाइफ में रहना है खुश और हैल्दी तो जरूर अपनाएं ये मस्त फंडे

भागदौड़ भरी लाइफ में आजकल कोई भी अपनी खुशी पर ध्यान नहीं दे पाता। कई बार तो ऐसा लगता है कि जिंगदी में खुश रहने के लिए शायद कोई वजह ही नहीं बची। एक शोध के मुताबिक जो व्यक्ति मन से प्रसन्न नहीं होता उसे सबसे ज्यादा बीमारियों का खतरा होता है। खाना-पाना, मौज-मस्ती, मिलना-जुलना, स्वास्थ्य दुरुस्त तभी हो सकते है जब आप खुश हो। इसलिए खुश रहना आपके और स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। कुछ लोग तो छोटे-छोटे पल में भी खुशी ढूढ़ लेते है लेकिन कुछ लोग हमेशा परेशानी रहते है। लाइफ को हैप्पी और हैल्दी बनाने के लिए आपको खुद ही वजह ढूंढ़नी पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ छोटे-मोटे ट्रिक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप हर छोटे ममेंट को खुशी में बदल सकते है। तो चलिए जानते है जिंदगी में खुशी पाने के कुछ मस्त फंडे।

   
1. अच्छा खाना और व्यायाम
जरूरी नहीं है कि स्वस्थ रहने के लिए आप पौष्टिक व स्वस्थ भोजन ही करें। आप को जो पसंद हो वो खाएं। कुछ ऐसा खा ले जो आपको खुशी भी दें और वो पौष्टिक भी हो। इसके अलावा ज्यादा व्यायाम करने की बजाए दिन में सिर्फ 10 मिनट निकाल कर व्यायाम करें।

PunjabKesari

2. चैरिटी करना
अक्सर लोग सोचते है कि में क्या दान में दूं। आप कुछ ऐसी चीजें दान में दें जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो। इससे आपको एक अलग ही खुशी मिलेगी।

3. पढ़ना
अक्सर तनाव, दुख या डिप्रेशन में इंसान का दिमाग काम नहीं करता। ऐसे में आप जब भी दुखी हो अपनी पसंद की कोई भी किताब पढ़ें। इसके अलावा रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ा समय निकाल अपनी पसंद की किताब या पत्रिकाएं पढ़ें। इससे आपको शांति मिलेगी।

PunjabKesari

4. बबल बाथ लेना
खुद को रिलेक्स करने और छोड़ी-सी खुशी के लिए बबल्स, कैंडल्स और हलके कुनकुने पानी में अच्छा सा बाथ लें। यह आपको रीफ्रैश करके आनंद देगा।

5. गाना सुनें
आजकल गाना सुनना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन आप खुद को रिलेक्स करके बिना किसी काम के गानें सुनें। इससे आपका मन अंदर से खुश हो जाएगा।

PunjabKesari

6. लोगों से बाते शेयर करना
अगर आपको कोई परेशानी है तो किसी करीबी या अपने बेस्ट फ्रेंड से इसके बारे में बात करें। इससे आपको अपनी परेशानी का हल भी मिल जाएगा और मन भी हल्का हो जाएगा।

7. छुट्टी प्लान करें
काम से फुरसत लेकर अपनी पसंदीदा जगहें पर घूमने के लिए जाएं। अपने दोस्तों या परिवार से साथ छुट्टियां बिताकर आपको अच्छी लगेगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News