19 APRFRIDAY2024 9:07:21 AM
Life Style

शशि की जिंदगी में आए थे इतने बुरे दिन कि कार बेचकर चलाना पड़ा था घर

  • Updated: 06 Dec, 2017 01:30 PM
शशि की जिंदगी में आए थे इतने बुरे दिन कि कार बेचकर चलाना पड़ा था घर

बॉलीवुड में कपूर परिवार को हर कोई जानता है। पृथ्वी राज कपूर बॉलीवुड के फेमस एक्टर में से एक थे, उनसे लेकर आज तक कपूर खानदान के बच्चे फिल्मों में काम कर रहे हैं। 80 के दशक में फिल्मी पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले उनके बेटे और अपने जमाने के फेमस स्टार में से एक शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनकी जिंदगी बहुत दिलचस्प रही। उनके शुरुआती करियर में सफलता हाथ न लगने के कारण कड़ी मेहनत करनी पड़ी और बाद में वह एक फेमस एक्टर के रूप में ऊभर कर सामने आए। 

1. शश‍ि कपूर का जन्‍म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था और उनका असली नाम बलबीर राज कपूर था। 
 

2. उन्होंने 40 के दशक में शशि ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के रूप में की।
 

3. शशि कपूर ने करियर की शुरुआत फिल्म धर्म पुत्र से की थी। इसके अलावा भी उन्होने बहुत सी फिल्में की लेकिन उनके करियर का शुरुआती दौर अच्छा नहीं रहा था। 
PunjabKesari

4. 50 के दशक में शशि पिता के साथ थिएटर में काम करते थे। इसी दौरान भारत के दौरे पर आई बर्तानवी नाटक मंडली शेक्सपियेराना से वह जुड़ गए और फिर इसी मंडली के सचालक की बेटी जेनिफर केडिल से उनकी मुलाकात हुई। शशि को उनसे प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। 
 

5. इसी दौर में उनके पास काम न होने के कारण उन्हें घर चलाने के लिए मजबूरत अपनी स्पोर्टस कार तक बेचनी पड़ी थी। 

6. 60 के दशक में शशि कपूर दोबारा फिल्मों में डेब्यू किया और सक्सैसफुल भी रहे। इस समय उन्होंने करीब 116 हिंदी फिल्में की।  
 

7. शशि कपूर एक साथ 6-7 फिल्मों में काम करते थे। अपने बिजी शड्यूल के कारण वह एक दिन में 6 शिफ्टों में काम करते थे। उनके इसी रवैये से परेशान भाई राज कपूर ने शशि कपूर का नाम टैक्सी रख दिया था।
 

8. 1965 में शशि कपूर की फ‍िल्‍म 'जब जब फूल खिले'  'वक्त' र‍िलीज हुई। इसके बाद दर्शको ने उन्हें बहुत पसंद किया। उन्‍हें बॉल‍ीवुड का 'चॉकलेटी हीरो' कहा जाने लगा था। 
 

9. अमिताभ बच्‍चन के साथ उन्होने दीवार, त्रिशूल, शान, कभी कभी, सुहाग, सिलसिला, नमक हलाल जैसी फ‍िल्‍मों में काम किया और सफल रहे। 
 

10. उन्होंने करीब 200 फिल्मों में काम किया। 
 

11. 80 के दौर में शशि कपूर ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और 'कलयुग', 'विजेता', 'उत्सव' जैसी फिल्में बनाईं लेकिन उनकी फिल्में कमाल नहीं दिखा पाई। 
 

12. 90 के दशक में स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण शशि कपूर ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

PunjabKesari
13. शशि कपूर को 2011 में पद्मभूषण और 2015 में फिल्म इंडस्ट्री के सर्वोच्‍च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्‍कार से सम्‍मान‍ित क‍िया गया।
 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

 

Related News