20 APRSATURDAY2024 8:36:35 AM
Life Style

B'day Special : बर्थडे पर जानें करीना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

  • Updated: 21 Sep, 2017 11:42 AM
B'day Special : बर्थडे पर जानें करीना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और अपनी जीरो फिगर से करोडो़ं लोगों के दिलों पर राज करने वाली करीना कपूर का आज जन्मदिन है। 21 सितंबर 1980 मुंबई में जन्मी करीना का निक नेम बेबो है। कपूर खानदान में जन्मी करीना बचपन से ही इंडस्ट्री से जुड़ी रही है। उनके जन्म दिन के मौके पर जानें बेबो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

1. करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर सभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब नाम कमा चुके हैं।
PunjabKesari
PunjabKesari
2. बेबो ने पहले मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ाई की और इसके बाद वह देहरादून के वेल्हैम गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में अपनी 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद करीना ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में बी.कॉम. की पढ़ाई की। यहीं नहीं इसके बाद करीना ने हावर्ड विश्वविघालय से माइक्रो कम्पयूटर्स का कोर्स भी किया।
PunjabKesari
3. करीना कपूर ने अपने करियर की शुरूआत जे.पी. दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की थी। इससे पहले करीना को ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो न प्यार में काम करने का मौका मिला लेकिन इस फिल्म की कुछ दिनों की शूटिंग के बाद ही करीना ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया और उनकी जगह अमीषा पटेल को अभिनय करने को मौका मिला।
PunjabKesari
4. रिफ्यूजी फिल्म में करीना के ओपोजिट अभिषेक बच्चन थे लेकिन यह फिल्म कुछ खास चल नहीं पाई। इसके बाद करीना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
5. फिल्म अशोका में बेबो के शानदान रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर का पहला सबसे बेहतरीन अभिनेत्री के लिए नाम घोषित किया गया।
6. इसके बाद फिल्म चमेली के लिए करीना के फिल्मफेयर में स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड भी मिला।
PunjabKesari
7. करीना कपूर और शाहिद कपूर के रोमांस के किस्से काफी चर्चा में रहे। इन दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की लेकिन कुछ यह रिश्ता ज्यादा आगे न बढ़ पाया और 2012 में बेबो ने सैफ अली खान से शादी कर ली।
8. शादी के बाद भी करीना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और दिसंबर 2016 को करीना ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम तैमूर रखा।
PunjabKesari
9. तैमूर के जन्म के बाद करीना ने जल्द ही खुद को फिट कर लिया और अब वह अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वैंडिग में व्यस्त है जो बहुत जल्दी रीलिज होने वाली है।
PunjabKesari
10. यही नहीं करीना की खूबसूरती को देखते हुए लंदन के मैडम तुसाद गैलरी में उनका मोम का पुतला भी रखा है। इस गैलरी में अभिनेता अभिताभ बच्चन, शाहरूख खान और सलमान खान के भी पुतले हैं।
PunjabKesari

 


 

Related News