25 APRTHURSDAY2024 5:27:29 PM
Life Style

Bigg Boss की इस फेमस जोड़ी ने की गुपचुप तरीके से शादी

  • Updated: 05 Mar, 2018 05:12 PM
Bigg Boss की इस फेमस जोड़ी ने की गुपचुप तरीके से शादी

बिग बॉस सीजन 9 की फेमस जोड़ी रोशेल और कीथ ने हाल में ही शादी की है। इन जोड़ी ने महाबालीपुरम बीच पर गुपचुप तरीके से शादी की। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
PunjabKesari
तस्वीरों में रोशेल ने व्हाइट गाउन के साथ सिल्वर ईयररिंग्स वियर की है। हेयर एक्सेसरीज में उन्होंने टियारा वियर किया था। वहीं कीथ ने पिंक शर्ट के साथ लाइट ब्लू कलर का सेमी फॉर्मल सूट पहना था। आपको बता दें कि यह शादी महाबालीपुरम के कोस्टल पैराडाइज बीच रिसॉर्ट में हुई। बीच पर फूलों की सजावट की गई थी। 
PunjabKesari
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुईं इस शादी में कुछ खास दोस्तों और परिवार वाले मौजूद थे। 2017 में इस जोड़ी ने सगाई की थी। एक्ट्रेस एवलिन शर्मा की भी इस वेडिंग का हिस्सा बनीं। उन्होंने रेड कलर की ड्रैस पहनी थी। खबरों के अनुसार रोशेल और कीथ कई बार चेन्नई गए और बाद में उन्होंने इस बीच को शादी के लिए चुना। 
PunjabKesari
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News