24 APRWEDNESDAY2024 8:27:46 AM
Life Style

9 साल की Kavishi ने डांस से बनाई पहचान, कई फेमस सेलेब्स के साथ कर चुकी हैं काम

  • Updated: 19 Aug, 2017 05:31 PM
9 साल की  Kavishi  ने डांस से बनाई पहचान, कई फेमस सेलेब्स के साथ कर चुकी हैं काम

शिक्षा हो या फिर कोई अन्य एक्टिविटी आजकल के बच्चे हर क्षेत्र में आगे हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल में बच्चे छोटी उम्र में ही अपने सपने की उड़ान भरना शुरु कर देते है। आपने कई रियलिटी शो देखे होंगे जिसमें छोटी उम्र के बच्चे बड़ों को मात देकर आगे बढ़ जाते है। काविशी जैन भी इसी राह पर चल रही है। भले ही काविशी जैन की उम्र 9 साल हो लेकिन उनके कामों की लिस्ट काफी लंबी है। 

PunjabKesari

काविशी जैन जबोंग, किडस्कार्ट, स्नैपडील, क्राफ्टविल्ला, फ्लिपकार्ट, किलकारी, होम शॉप 18, नवभारत टाइम्स, हाइलाइट जैनीस( Highlight Genies ), चाइल्ड मैगज़ीन, बॉडीकेयर, प्रोटिन्स, मोहन इन्फ्रा ग्रुप, इमेज बाजार, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ कैंप आदि जैसे कई क्षेत्रो में काम कर चुकी है। 

PunjabKesari

इसके अलावा यह 9 साल की बच्ची डिस्कवरी चैनल में प्रोमो एड , क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के साथ शूट और बहुत सारे डांस प्रफोमेंस में भी काम कर चुकी है। काविशी ने कथक और बॉलीवुड डांस प्रफोमेंस में कई बार अवॉर्ड भी हासिल किया। काविशी का यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें उनकी एक्टिविटी की सारी छलक देखने को मिल जाएगी। 

 

दिल्ली पुलिस के साथ रोड सैफ्टी अवेयरनेस कैंप का बनी हिस्सा। 
PunjabKesari

 

 

 

Related News