8 मई को सोनम कपूर बिजनेस मैन आनंद अाहुजा से शादी करने वाली है। उनकी शादी के लिए बॉलीवुड से लेकर आम लोगों तक हर कोई बहुत ही एक्साइटेड है। उनके इस खास दिन को और भी स्पैशल बनाने के लिए करण जौहर उनको खास गिफ्ट देने वाले हैं। वह गिफ्ट क्या होगा आज हम आपको बताएंगे।
मीडिया में आई खबरों की माने तो करण सोनम को आम्रपाली के झुमके, चांदी का कड़ा, डायमंड के ईयररिंग्स देंगे। इसके अलावा वह उनको कांजीवरम साड़ी भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
साड़ी और ज्वैलरी के अलावा सोनम कपूर को देने के लिए उन्होंने दिल्ली के नाथू स्वीट्स से मोतीचूर के लड्डू भी मंगवाए हैं। कल ही करण जौहर सोनम के घर संगीत सेरेमनी के लिए रिहसल करने के लिए पहुंचे थे।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP