25 APRTHURSDAY2024 2:01:29 PM
Life Style

अपने से 10 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं प्रियंका!

  • Updated: 30 May, 2018 11:22 AM
अपने से 10 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं प्रियंका!

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा वैसे तो हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इन दिनों वह किसी ओर विषय को लेकर ही चर्चा में हैं। जहां बॉलीवुड में सभी के लव अफेयर की बातें सुनने को मिलती है, वहीं प्रियंका अपने अफेयर को लेकर सुर्खिया बटौर रही हैं। 

PunjabKesari

पिछले साल जब प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस मेट गाला 2017 के रेड कार्पेट पर एक-साथ नजर आए थे तभी से ही मीडिया में उनके लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थी। हाल ही में प्रियंका की एक और फोटो सामने आई, जिसके चलते प्रियंका और निक जोनस के रिलेशन की खबरें मीडिया में छाई हुई है। 

PunjabKesari
इस तस्वीर में प्रियंका, निक और उनके दोस्तों के साथ लॉस एंजेलेस में एन्जॉय कर रही हैं। सभी बोट में बैठे हुए एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। यहां प्रियंका नेक साथ बैठी है और काफी रिलैक्स्ड मूड में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका और निक सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका और निक की तरफ से अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दे कि प्रियंका की उम्र 35 वर्ष है और निक उनसे 10 साल छोटे हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News