18 APRTHURSDAY2024 1:46:55 AM
Life Style

शारीरिक सुख पाने के लिए भारतीय लड़के करते है ये काम!

  • Updated: 19 Apr, 2017 12:21 PM
शारीरिक सुख पाने के लिए भारतीय लड़के करते है ये काम!

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): जमाना चाहे जितनी मर्जी तरक्की कर लें लेकिन जब बात शारीरिक संबंधों की आती है तो लोग चुप्पी साध कर बैठ जाते है। भले ही लड़के अपने दोस्तों के बीच सैक्स की बातों को खुलकर शेयर कर ले लेकिन लड़कियां आज भी इसके बारे में बात करने से झिझक महसूस करती है। इस विषय पर कोई बी खुलकर बात करना पसंद नहीं करता है। शायद यहीं वजह है कि लोग सैक्स को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं हो पाते और कई तरह की गलत फहमियों का शिकार हो जाते है। खासकर भारतीयों में यह समस्या आम देखने को मिलती है। भारतीय लड़के सैक्स के समय चरम सुख प्राप्त करने के लिए कई गलतियां कर बैठते हैं, जो उन्हें कई बीमारियों का शिकार भी बना देती है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें इंडियन लड़के अपनी इसी मानसिकता के दबाव में गलत रास्ते भी अपनाते हैं जो हानिकारक सिद्ध होते है।  

 

1. बचपन की गलतियां दूर करने की दवा

ट्रेनो और रेलवे लाइनों के इर्द-गिर्द अक्सर विज्ञापन लगे होते है, जिनमें बचपन की गलतियां दूर करने के दावे किए जाते है। इसी चक्कर में लोग अपना इलाज करवाना शुरू कर देते है। मेडिकल साइंस के अनुसार, हस्तमैथुन से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

2. सैक्स पावर के लिए तेल 

कुछ लड़के अपनी सैक्स पावर बढाने के लिए विज्ञापनों में बताए गए तेल का इस्तेमाल करते है। वह सोचते है कि इससे सैक्स का आनंद लिया जा सकता है लेकिन यह केवल भ्रम होता है। 

3. टॉनिक का इस्तेमाल 

मार्कीटों में मिलने वाली ऐसी टॉनिक्स, जो सैक्स पावर को बढ़ाने का दावा करते है। यह जल्द ही लड़कों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लेते है। असल में इसका कोई फायदा नहीं है।  

4. अश्लील मैगजीन

कुछ लड़के अश्लील मैगजीन पढ़ने बैठ जाते है। वह सोचते है कि शायद इससे कामोत्तेजना में बढ़ जाती है। दरअसल इस तरह की किताबें वासना भड़काती हैं, जो आगे के लिए नकसानदेह होती है। 

5. अंडे से गरमाहट की चाह

कुछ लोगों का मानना है कि अंडा खाने से शरीर में गर्मी आती है, जो सैक्स के लिए फायदेमंद है लेकिन शायद तभी ही सैक्स के दैरान कोई फायदा नहीं दिखाई देता। 

6. खान-पान की चीजों में परहेज

प्राचीन सोच के मुताबिक खट्टी चीजें खाने से वीर्य पतला होता है। शायद इसी लिए लोग खट्टी चीजों को खाना पसंद नहीं करते। 

7. शराब पीकर सैक्स 

कुछ लोग का मानना है कि शराब बीकर सैक्स का अानंद ज्यादा आता है लेकिन यह बिल्कुल गलत धारणा है क्योंकि शराब क्षणिक उत्तेजना तो पैदा करती है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से सैक्स की क्षमता बढ़ने के बदले धीरे-धीरे कम होने लगती है।

8. सड़क-छाप दवाइयां
 
लोग सड़कों के किनारे लगे तंबू में बनी दुकाने से सैक्स पावर बढ़ाने के लिए दवा खरीदते है। आप कुछ ही सोचे अगर इनकी दवाओं में सच में इतनी ताकत होती तो यह अपना माल बेच कर काफी अमीर हो गए होते । 

Related News