25 APRTHURSDAY2024 5:22:55 PM
Life Style

अंधविश्वास में फंसे लोग, यहां हर घर में चलता है काला-जादू!

  • Updated: 18 Apr, 2017 01:01 PM
अंधविश्वास में फंसे लोग, यहां हर घर में चलता है काला-जादू!

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल): जमाना चाहे काफी तरक्की कर चुका हो लेकिन देश में आज भी कुछ जगहें ऐसी, जहां के लोग अंधविश्वास, जादू-टूने की बातों पर विश्वास करते हैं। घर से बाहर निकलते समय अक्सर आपने किसी न किसी दीवार लिखा हुआ पढ़ा होगा, कि काला-जादू करवाने के लिए यहां संपर्क करें। इन बातों से पता चलता है चाहें लोगों की सोच काफी आगे बढ़ जाए, लेकिन काले जादू का बोलबाला आज भी लोगों में दिखाई देता है।  साइंस के इतनी तरक्की करने के बावजूद भी लोग अपनों समस्याओं का हल निकालने के लिए कालू जादू पर निर्भर है। ग्रामीण इलाकों में काले-जादू को जोर कुछ ज्यादा दिखाई देता है। इसी काले-जादू की आड़ में लोग न जाने क्या कुछ करते है। भारत में ऐसी कई जगहें है, जो इन्हीं कामों के लिए मशहूर है।  

 

1. खुशबदरा नदी (ओडिशा)

भले ही यह इलाका आर्थिक रूप से पिछड़ा हो लेकिन यहां तांत्रिकों का राज चारों तरफ़ दिखाई देता है। यहां के लोगों का दावा है कि तांत्रिक शरीर में घुसी आत्माओं को निकाल देते है। यहां कई मुंड और अनेक हड्डियां बरामद हो चुकी है। 

2. पेरिंगोटुकार(केरल)

काले जादू के लिए यह गांव काफी चर्चा में है। यहां लोग चट्टान और कुट्टीचट्टान को पूजते है। यहां काले जादू के नाम पर भगवन विष्णु को देवता बनाकर पूजा जाता है। 

3. सुल्तान शाही( हैदराबाद)

सुल्तानशाही अपने कर्मकांड के लिए काफ़ी बदनाम शहर है। यहां पर काला जादू के नाम पर सेक्स की मंडी लगाई जाती है। यहां के कुछ ढोगी बाबा गैरकानूनी तरीके से गरीब लड़कियों अमीर सेठों के साथ शादी करवा देते है। 

4. मोगलपुरा ,शालीबंदरा (ओल्ड हैदराबाद)

हैदराबाद के इस इलाके में अंधविश्वास के नाम पर अनेक गैरकानूनी धंधे किए जाते है। 
 ढ़ोंगी तांत्रिक लोगों को डराकर अपना कारोबार बढ़ा रहे है। 

5. वाराणसी(उत्तर प्रदेश)

प्राचीन शहरों में से एक और पवित्र माना जाने वाला वाराणसी शहर में इस काम का काफी जोर चल रहा है। यहा की आबादी काफी है। यहां के लोगों का मानना है कि काले जादू से उनके देवता खुश हो जाते है। 

Related News