18 APRTHURSDAY2024 2:58:44 PM
Life Style

कैसा रहा आपके फेवरेट सेलेब्स का साल 2017, किसी का टूटा घर तो कोई गया जेल

  • Updated: 31 Dec, 2017 12:33 PM
कैसा रहा आपके फेवरेट सेलेब्स का साल 2017, किसी का टूटा घर तो कोई गया जेल

साल 2017 खत्म होने में अब बस कुछ समय ही रह गया है। नया साल हर किसी के लिए नई खुशियों के साथ-साथ कई तरह के सरप्राइज भी लेकर आता है। वैसे ही 2017 में भी कुछ लोगों को धेर सारी खुशियां मिली तो कुछ लोगों के लिए यह साल अनलकी रहा। अगर बात सेलेब्स की करें तो इस साल कई कपल्स शादी के खूबसूरत बंधंन में बंधे। वहीं इस साल कई कपल अलग हो गए तो कुछ का रिश्ता बस टूटने की कगार पर है। कुछ सेलेब्स को तो इस साल जेल तक मुंह भी देखना पड़ा। आज हम आपको TV के कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहें है जिनके लिए साल 2017 अनलकी रहा।
 

1. जूही परमार

PunjabKesari
2009 में शादी के बंधंन में बंधने वाले जूही परमार और एक्टर सचिन श्रॉफ ने फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक ले लिया है।
 

2. पीयूष सहदेव
टीवी शो 'बेहद' फेम कमाने वाले पीयूष सहदेव को 2017 में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अपनी पत्नी से अलग रह रहें पीयूष और उनकी वाइफ ने डिवोर्स केस भी फाइल कर दिया है।
 

3. संजीदा शेख

PunjabKesari
साल 2017 में संजीदा की भाभी मे उनकी पूरी फैमिली पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। इसके कारण इनका टीवी शो 'लव का है इंतजार' भी बंद हो गया।
 

4. कपिल शर्मा
फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा को भला कौन नहीं जानता लेकिन उनके लिए भी 2017 कुछ खराब रहा। ऑस्ट्रेलिया फ्लाइट में साथी सुनील ग्रोवर से झगड़ा होने के कारण कपिल को 'द कपिल शर्मा' शो बंद करना पड़ा।
 

5. मंदाना करीमी

PunjabKesari
'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने मंगेतर गौरव गुप्ता से दूसरी शादी की लेकिन शादी के 4 महीने बाद मंदाना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News