24 APRWEDNESDAY2024 7:15:11 AM
Life Style

दुनिया के इन 7 देशों की नागरिकता पाना है बेहद आसान !

  • Updated: 15 Jun, 2017 04:46 PM
दुनिया के इन 7 देशों की नागरिकता पाना है बेहद आसान !

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- हर कोई चाहता है कि वह अपनी जिंदगी में खूब तरक्की करें। उसे हर तरह की सुख-सुविधाएं हासिल हो,जिससे वह अपने परिवार की हर जरूरत आसानी से पूरी कर सके। अच्छे लाइफस्टाइल के लिए आजकल बहुत से लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में जा रहे हैं और वहीं की नागरिकता लेकर जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की नागरिकता आसानी से मिल जाती है।
 

1. रूस 

PunjabKesari

रूस बहुत खूबसूरत और दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश भी है। यहां पर रहने के लिए इस देश के कुछ कानूनों को मान कर आपको यहां रहने की मान्यता मिल सकते हैं। यहां की नागरिकता पाने के लिए आपको रशियन भाषा सीखनी होगी और इसके बाद आपको कुछ भुगतान भी करना होगा। फिर आपको  रूस की नागरिकता आसानी से मिल जाएगी।

2. डोमिनिकन रिपब्लिक

PunjabKesari

इस देश की नागरिकता पाने के लिए यहां पर 2 लाख डालर खर्च करके इन्वेस्टमेंट बिजनेस खोलना होगा और इनकम का प्रूफ देना होगा। इसके बाद आप डोमिनिकन रिपब्लिक के नागरिक बन सकते हैं। 

3. हंगरी

PunjabKesari
हंगरी की नागरिकता पाना कोई मुश्किल काम नहीं है, यहां पर 3 लाख का बोन साइन करने के बाद नागरिकता दे दी जाती है। 

4. बेलीज

PunjabKesari
इस देश में नागरिकता हासिल करना दूसरे यूरोपियन देशों से आसान है। यहां पर लगातार  5 साल रहने के बाद आप यहां की नागरिकता हासिल कर सकते हैं। 

5. इक्वाडोर

PunjabKesari
यहां की नागरिकता हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कानूनी रूप से 1000 डॉलर और कोई  अपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। इसके अलावा महीने की आय 800 डॉलर और 25000 डॉलर बैंक बैंलेस भी है तो आपको इस देश की नागरिकता मिल जाएगी। 

6. पनामा

PunjabKesariइस देश के नागरिक बनना चाहते हैं तो यहां के नागरिक के साथ शादी करने नागरिकता हासिल  की जा सकती है। इसके अलावा यहां पर 5 साल रहने से भी नागरिकता मिल जाती है। 

7. मेसेडोनिया

PunjabKesari

इस देश में आपका बिजनेस है और 40,000 यूरो की इन्वेस्टमेंट भी है तो सरकार आपको यहां कि नागरिकता दे देगी। 

Related News