20 APRSATURDAY2024 1:24:55 AM
Life Style

यहां चिकन के नाम पर लोगों को Serve होता है कुत्ते का मांस

  • Updated: 20 Jun, 2017 02:34 PM
यहां चिकन के नाम पर लोगों को Serve होता है कुत्ते का मांस

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : लोगों को घूमने-फिरने का काफी शौंक होता है। ऐसे ही एक जगह है बाली, जो इंडोनेशिया का सबसे विकसित द्वीप है। यह द्वीप पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। जहां हर साल हजारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं लेकिन इस द्वीप पर लोगों को धोखे से खाने में चिकन के नाम पर कुत्तों का मांस खिलाया जाता है।
PunjabKesariजानवरों की सुरक्षा करने वाले एक संगठन में हाल ही में एक सर्च के बाद बाली में हो रहे इस गुप्त कारोबार के बारे में पता लगाया। जांच में पता लगाया गया कि यहां हर रोज बड़ी संख्या में अवारा और पालतू कुत्तों को मारा जाता है और पका कर लोगों को चिकन के तौर पर सर्व किया जाता है। 
PunjabKesari
PunjabKesariसंगठन ने पता लगाया कि कुत्तों को मारने के लिए बहुत ही क्रुरता और हैवानियत बरती जाती है। कुत्तों को बांस की बनी टोकरियों और प्लास्टिक की बोरियों में बांधकर रखा जाता है और उनके मुंह पर टेप लगा कर रात के समय काट दिया जाता है। कई बार तो कुत्तों को कई दिनों तक इसी स्थिति में रखा जाता है और फिर एक-एक करके काटा जाता है।

Related News