20 APRSATURDAY2024 12:09:10 PM
Life Style

Happy Men’s Day: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी मिलना चाहिए पूरा सम्मान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Nov, 2020 01:13 PM
Happy Men’s Day: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी मिलना चाहिए पूरा सम्मान

दुनियाभर में हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस मनाया जाता है। 1999 में ट्रिनिडैड व टोबैगो में शुरू होने वाले इस दिवस को पुरूषों के अधिकारों की बात करने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन पुरूषों को परिवार और स्वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक किया जाता है। पूरे विश्व में इस दिन को पुरूष एक उत्सव की तरह मनाते है।

PunjabKesari

इस दिन को बच्चों और पुरूषों के स्वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। एक बेवसाइट के अनुसार पुरूष इस दिन को अपने परिवार के साथ अपनी सफलता की तरह मना सकते है। दुनिया में आधी से ज्यादा संख्या पुरूषों की होने के कारण महिलाओं की तरह मेन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।

PunjabKesari

भारत में महिलाओं के द्धारा कानून का गलत इस्तेमाल करने के कारण इस दिन पुरूषों को उनके हक और कानून के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा पुरूष समाज और परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसलिए इस दिन के जरिए उन्हें अपनी सेहत की ओर ध्यान देने के लिए कहा जाता है।

PunjabKesari

Related News