20 APRSATURDAY2024 12:16:47 PM
Life Style

हैंगिंग ट्रेन, हजारों लोग करते हैं खतरनाक सफर!

  • Updated: 29 Mar, 2017 12:48 PM
हैंगिंग ट्रेन, हजारों लोग करते हैं खतरनाक सफर!

लाइफस्टाइलः अधिकतर लोगों को ट्रेन का सफर करना बहुत पसंद होता हैं। आपने ने भी कभी न कभी तो ट्रेन का सफर किया होगा लेकिन क्या आप हैगिंग ट्रेन के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको हैंगिंग ट्रेन के बारे में बताते है। 

जर्मनी के वुप्पर्टल में लटककर ट्रेन चलती है जिसे हैंगिंग ट्रेन कहा जाता है। ये ट्रेन करीब 13.3 किलोमीटर की दूरी में चलती है। इस दौरान ट्रेन 20 स्टेशन पर रुकती है। हैंगिंग ट्रेन को दुनिया की सबसे पुरानी मोनो रेल भी कहा जाता है। आपको बता दें कि यह ट्रेन साल 1901 में शुरू की गई थी। दरअसल, यह शहर पहले ही विकसित हो गया था, जिसके कारण ट्रेन चलाने के लिए जगह ही नहीं बची। इसीलिए यह हैंगिंग ट्रेन चलाई गई।

इस ट्रेन में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। यह ट्रेन करीब 39 फीट की ऊंचाई पर चलती है। यहां आने वाले पर्यटक इस रेल में बैठकर अपनी यात्रा को यादगार बनाते हैं।इसमें सफर करना काफी रोमांचक है। ट्रेन से आप पूरे शहर का नजार देख सकते है। बिजली से चलने वाली यह ट्रेन साल 1999 में वुप्पर नदी में गिर गई थी। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए और 5 लोगों की मौत हो गई। वैसे इस ट्रेन में सफर करना खतरे से खाली नहीं लेकिन फिर भी हजारों लोग इस ट्रेन का सफर करते हैं।
 

Related News