20 APRSATURDAY2024 11:01:45 AM
Life Style

हेयर स्टाइल से जानें कैसी है आपकी पर्सनेलिटी

  • Updated: 18 Mar, 2018 01:12 PM
हेयर स्टाइल से जानें कैसी है आपकी पर्सनेलिटी

लड़कियों को अपने हेयरस्टाइल की सबसे ज्यादा चिंता रहती है। कहीं जाना हो तो वह अपने बालों का स्टाइल बनाने में बहुत समय लगाती हैं। आजकल तो अपने मर्जी से बालों का रंग बदवा लेते हैं, कभी स्ट्रेट तो कभी कर्ली बालों से अपने स्टाइल को अपडेट करते रहते हैं। आपने बहुत बार सुना होगा कि इंसान के नाक,माथे,होंठ आदि के बनावट उसके व्यक्तिव को बहुत प्रभावित करती है लेकिन हेयर स्टाइल और बालों का प्रकार भी पर्सनेलिटी पर बहुत असर डालता है। आइए जानते हैं आपके हेयर स्टाइल के जरिए कैसा होगा इंसान का स्वभाव।

 

मोटे और घने बाल

PunjabKesari
कुछ लोगों के बाल बहुत हैवी होते हैं। ऐसे लोग एनर्जेटिक होते हैं। इनके बारे में यह भी माना जाता है कि ये जिद्दी होते हैं लेकिन इनकी विल पॉवर बहुत स्ट्रांग होती है। 
 

लंबे बाल

PunjabKesari
लंबे बालों वाली लड़कियों का पर्सनेलिटी हर किसी को आकर्षित करती है। इनके बारे में माना जाता है कि ये लोग बहुत रोमांटिक और क्रिएटिल किस्म के होते हैं।  
 

हल्के और पतले बाल 

PunjabKesari
हल्के और पतले बालों वाली लड़कियां बहुत नाजुक होती हैं। खेलों में उनकी रूचि न के बराबर होती है। वह अपनी उर्जा को बताकर रखने में यकीन करती हैं। 
 

छोटे बाल

PunjabKesari
कुछ लड़कियां दूसरों से अलग हेयर स्टाइल बनवाने में विश्वास रखती है। वह छोटे बालों में खुद को ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करती हैं। वह अपने किसी काम में ज्यादा ताम-झाम पसंद नहीं करती।  
 

घुंघराले बाल

PunjabKesari
घुंघराले बालों वाले लोगों मस्ती भरी जिंदगी महसूस करते हैं। काम करने में भी यह दूसरों के मुकाबले बहुत फुर्तीले होते हैं। इनके व्यक्तिव की एक खास बात यह होती है कि किसी काम पर ये लोग ज्यादा देर तक फोकस नहीं कर पाते। 


स्ट्रेट बाल 
आजकल लड़कियों को सीधे यानि स्ट्रेट रखने का बहुत शौंक है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि घुंघराले बालों वाली लड़कियों की तरह इन्हें मस्ती पसंद नहीं होती। इस तरह की लड़कियां सबको बहुत आकर्षित करती हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News