20 APRSATURDAY2024 4:16:34 PM
Life Style

एक-दूसरे का खून बहाकर लड़के करते हैं लड़कियों को इम्प्रेस!

  • Updated: 15 Apr, 2017 01:45 PM
एक-दूसरे का खून बहाकर लड़के करते हैं लड़कियों को इम्प्रेस!

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): लड़के अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। आजकल लड़के लड़की को एेसे प्रपोज करते हैं कि लड़की न नहीं कर पाती। वहीं, कई जगहें एेसी भी हैं जहां लड़के अपना प्यार पाने के लिए अजीबोगरीब परंपराओं को निभाते हैं। आज हम आपको एक एेसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर लड़के प्यार पाने के लिए एक-दूसरे का खूब बहा देते हैं। हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया के गांव टेंगानन की।  
PunjabKesari
इस गांव में हर साल एक खास किस्म का फेस्टिवल मनाया जाता है जिसे Usaba Sambah फेस्टिवल कहते है। यह फेस्टिवल हर साल मई के महीने में मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में कुंवारे लड़कों को लड़कियों को इम्प्रेस करने का एक मौका दिया जाता है। फेस्टिवल में गांव के लड़के हाथों में पंडानस पेड़ की कटीली झाड़ी लेकर एक-दूसरे ले लड़ाई करते हैं। खुद को बचाने के लिए उनके हाथ में एक बांस की शील्ड होती है।
PunjabKesari
वहीं, लड़कियों को तैयार करवाकर पैर से चलने वाले एक पहिए पर बिठाया जाता है। लड़कियां तैयार होने के लिए काफी समय लगाती हैं। लड़कियां तबतक पहिए पर बैठी रहती हैं जबतक लड़ाई खत्म न हो। पहिए पर बैठकर वह सारी लड़ाई देखती हैं। आपको बता दें कि इस लड़ाई में लड़कों का खून तक बह जाता है। यह लड़ाई काफी देर तक चलती हैं। इस फेस्टिवल में गांव के सारे लोग शामिल होते हैं।

Related News