25 APRTHURSDAY2024 9:04:23 AM
Life Style

शादी से पहले खिल उठेगा चेहरा, बंद कर दें ये सब खाना

  • Updated: 07 Jul, 2017 01:16 PM
शादी से पहले खिल उठेगा चेहरा, बंद कर दें ये सब खाना

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल)-  शादी हर किसी की जिंदगी में सबसे खास पल होती है। इन हसीन पलों की यादें हर कोई उम्रभर समेट कर रखना चाहता है। अपनी शादी को खास बनाने के लिए दुल्हन अपने मन में ढेरों तरह के अरमान सजाए रखती है। हर किसी का ध्यान भी दुल्हे से ज्यादा दुल्हन पर ही जाता है। शादी में खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां बहुत पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। इसके लिए जरूरी नहीं की पूरा ध्यान मेकअप पर ही लगा दें, खान-पान का खास ख्याल रख कर भी त्वचा को ग्लोइंग बना सकती हैं। आपकी शादी को कुछ दिन बाकी बचे हैं तो यह सब खाना बंद कर दें। इससे आपकी सेहत को बहुत नुकसान होता है और कुदरती निखार भी खराब हो जाता है। 

1. च्यूइंगम
कुछ लोगो को च्यूइंगम खाना का बहुत शौंक होता है। इससे मुंह की एक्साइज भी होती हैं लेकिन इसे ज्यादा खाने से पेट में हवा जाती है। जिससे पेट बढना शुरू हो जाता है। फिगर फिट रखना चाहती हैं तो आज ही च्यूइंगम खाना छोड़ दें।  

2. ड्राई फ्रूट
सूखे मेवों में प्रोटीन,फाइबर,कैल्शियम,आयरन के अलावा और भी बहुत से जरूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं। यह सब सेहत के लिए फायदेमंद तो हैं लेकिन इनमें पाया जाने वाला फ्रक्टोज कब्ज का कारण बनता है। जिससे पेट से जुड़ी और भी बहुत सी परेशानियां भी आ सकती हैं। 

3. गोभी
पत्ता गोभी,फूल गोभी और ब्रोकली में सैल्यूलाइट भरपूर मात्रा में होता है। जो पाचन क्रिया को खराब कर सकते हैं। शादी से पहले इस परेशानी से बचना है तो 2 हफ्ते पहले ही इसे खाना बंद कर दें। 

4. कॉफी
कॉफी पीने से नींद पर बुरा असर पड़ता है। इससे पेट की समस्याएं भी हो सकती हैं। शादी से पहले इसका सेवन कम कर दें। 

5. अल्कोहल
शराब सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इससे ब्लड प्रैशर,पेट और लीवर खराब होने का खतरा रहता है। इससे दूरी बनाएं। 

6. जंक फूड
जंक फूड का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन खाने में यह जितने टेस्टी होते हैं, सेहत के लिए उतने ही नुकसानदेह भी हैं। शादी में तंदुरूस्त रहना है तो जंक फूड से दूरी बना लें। 
 

Related News