25 APRTHURSDAY2024 2:24:12 AM
Life Style

क्या आप जानते हैं, क्यों मनाई जाती है वैसाखी?

  • Updated: 12 Apr, 2017 12:32 PM
क्या आप जानते हैं, क्यों मनाई जाती है वैसाखी?

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल):  वैसाखी पंजाब में मनाया जाने वाला सबसे प्रसिद्ध त्योहार है। बैसाख पंजाब के देसी महीने का नाम है इसलिए वैसाखी को पंजाब में बैसाख भी कहा जाता है। खेती का यह त्योहार पंजाब और हरियाणा में बडे उल्लास के साथ मनाया जाता है। केरल में इस त्योहार को विशु कहा जाता है। बंगाल में इसे नब बर्षा, असम में रोंगाली बिहू, तमिल नाडू में पुथंडू और बिहार में  वैषाख के नाम से जाना जाता है।वैसाखी को मनाने के पीछ वैसे कोई खास कारण नही हैं लेकिन किसानों की फसल पकने और काटने के कारण इसे खुशी के साथ मनाया जाता है। 

 

वैसाखी मनाने का कारण
1. खालसा पंथ की स्थापना
इस पवित्र दिन को खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। 13  अप्रैल 1699 के दिन सिख पंथ के 10वें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना के साथ इस दिन को मनाया था। तब से लेकर आज तक इस दिन को बहुत अच्छा माना जाता है।
 

2. मौसम में बदलाव
इसे दिन को मनाने का कारण मौसम में बदलाव भी है। अप्रैल के महीने में सर्दी पूरी तरह से खत्म हो जाती है और गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है। मौसम के कुदरती बदलाव के कारण भी इस त्योहार को मनाया जाता है। 


3. किसानों के लिए खास
वैसाखी की त्योहार किसानोें के लिए बहुत खास है। इस महीने फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो जाती है और पकी हुई फसल को काटने की शुरूवात भी हो जाती है। किसान की मेहनत पूरी तरह से रंग लाती है। 
 

4. बिजनेस की अच्छी शुरूवात
व्यापारियों के लिए भी यह दिन बहुत खास होता है। लोग इस दिन पूजा करके अपने बिजनेस की शुरूवात करते हैं।

Related News