18 APRTHURSDAY2024 3:39:10 PM
Life Style

संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

  • Updated: 07 Jun, 2017 04:44 PM
संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- आपने खाने-पीने की ऐसी चीजों के बारे में तो सुना होगा जो आपकी सेक्स पावर को बढ़ाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी खाने वाली चीजें हैं, जिन्हें खाकर आप उन खास पलों का मजा किरकिरा कर सकते हैं। हमने ऐसी ही कुछ चीजों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें आप सेक्स करने से पहले न खाएं तो अच्छा है...

1. लहसुन
लहसुन खाने से मुंह से दुर्गंध आती है। इसमें स्टार्च बहुत अधिक मात्रा में होता है,जिसे पचाने में भी परेशानी होती है और पेट फूल सकता है। वैसे तो सेहत के लिए यह बहुत फायदेमंद है लेकिन संबंध बनाने से पहले इसका सेवन करने से बचें। 

2. बींस
बींस खाने से पेट में गैस बनती है। इसे खाने से बाद पचाने में बहुत समय लगता है। शारीरिक संबंधों के समय तनाव से बचे रहना चाहते हैं तो इसका सेवन न करें। 

3. रैड मीट
रैड मीट पचाने में बहुत समय लगता है। इसे खाने से नींद भी बहुत आती है। रैड मीट का सेवन करने के बाद शारीरिक संबंध बनाना मुश्किल है। 

4. पनीर
कुछ लोग खाने में पनीर को बहुत पसंद करते हैं। इसकी महक बहुत देर तक मुंह में ही रहती है। जो पार्टनर का मूड खराब कर सकती है। 

5. फ्रैच फ्राइस
आलू से बने फ्रैंच फ्राइस में फैट बहुत ज्यादा पाया जाता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और इससे ब्लड प्रैशन पर भी असर पड़ता है। इससे शारीरिक संबंधों में भी परेशानी आ सकती है। 

6. पेपरमिंट
पेपरमिंट खाने से सांसो में ताजगी आती है लेकिन इसमें मेंथॉल शरीर में टेस्टॉस्टेरॉन के लेवल को कम कर देता है। जिससे शारीरिक संबंध पर बुरा असर पड़ता है। 

Related News