19 APRFRIDAY2024 12:33:17 AM
Life Style

दीपिका को क्यों पसंद है रणवीर का साथ?

  • Updated: 24 May, 2018 06:48 PM
दीपिका को क्यों पसंद है रणवीर का साथ?

रणवीर सिंह तथा दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सर्वाधिक लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं। दोनों इंडस्ट्री के सर्वाधिक पारिश्रमिक लेने वाले एक्टर्स में शीर्ष पर हैं। दोनों अब तक गोलियों की रास लीला 'राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' तथा, 'पद्मावत' जैसी सुपरहित फिल्मों में काम कर चुकें है। 

 


दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और खबरें है कि दोनों इस वर्ष शादी के बंधन में बंध भी जाएंगे। समय-समय पर दोनों विभिन्न आयोजनों में एक साथ नजर आते हैं और बहुत ही खुशनुमा समय बिताते हैं। रणवीर के साथ अपने रिश्ते पर एक बार दीपिका ने यह कहकर मोहर लगाई थी, 'जब हम एक-दूजे के साथ हैं तो हमें किसी और चीज या व्यक्ति की जरूरत नहीं होती हैं।' 

PunjabKesari


अमेरिका की इंडियाना यूनिर्वसिटी से ग्रैजुएशन करने के बाद रणवीर सिंह ने यशराज बैनर की 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। यह फिल्म 'स्लीपर' हिट थी, जिसमें उनके अभिनय के लिए बैस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया था। इस फिल्म के लिए रणवीर को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी काफी वाहवाही मिली थी। 

PunjabKesari


2011 में रणवीर यशराज की ही रोमांटिक कामेडी 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी परन्तु 2013 में आई 'लुटेरा' बुरी तरह असफल रही थी। इसी वर्ष रणवीर से दीपिका के साथ संजय लीला भंसाली की शेक्सपीयर के विश्वप्रसिंद्ध नाटक 'रोमियो जूलिएट' पर आधारित गोलियो की रास लीला 'राम-लीला' में दिखाई दिए। यह फिल्म उनके करियर की सर्वाधिक बड़ी सफल फिल्म साबित हुई। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर के बैस्ट एक्टर श्रेणी में नामांकन भी मिला। 

Related News