25 APRTHURSDAY2024 7:19:05 AM
Life Style

राजस्थान का ऐसा गांव, जहां हर घर में है एक तांत्रिक!

  • Updated: 22 Sep, 2017 07:39 PM
राजस्थान का ऐसा गांव, जहां हर घर में है एक तांत्रिक!

राजस्थान के चलानिया गांव काे लेकर दावा किया जाता है कि यहां हर घर में एक तांत्रिक है! कभी भूत भगाने के नाम पर ताे कभी बीमारी ठीक करने के नाम पर अाएं दिन यहां लाेगाें पर अत्याचार हाेता है। इनका सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं बनती हैं। कई महिलाअाें काे इन तांत्रिकाें की वजह से अपनी जान से हाथ धाेना पड़ा। 
PunjabKesari
गांव में किसी का पालतू जानवर मर गया हाे किसी के बच्चा नहीं हुआ या फिर किसी की अचानक मौत हो जाएं, ताे गांव की किसी कमजोर महिला को डायन बताकर दाेषी करार दिया जाता है। उसे कड़ी से कड़ी यात्नाएं दी जाती हैं। कानून भी एेसे मामलाें काे राेकने में असहाय प्रतीत हाे रहा है। कई मामलाें में आरोपी पकड़े ताे जाते हैं, परंतु जमानत पर छूट जाते हैं। 
PunjabKesari
एेसे मामलाें काे सुनकर बस एक ही सवाल मन में अाता है कि अाज हम 21वीं सदी में हैं और इसके बावजूद महिलाएं अंधविश्वास और कुप्रथा का शिकार हाे रही हैं। अाखिर ये अन्याय कब तक चलेगा? कब तक ये महिलाएं इंसाफ के लिए तरसती रहेंगी?

Related News