20 APRSATURDAY2024 11:59:10 AM
Life Style

अधिक समय नहीं टिक पाईं इन सेलेब्स की शादी!

  • Updated: 24 Apr, 2017 08:19 PM
अधिक समय नहीं टिक पाईं इन सेलेब्स की शादी!

पंजाब केसरी(रिश्तेनाते): दुनिया में कई कपल्स एेसे हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी दूसरे जोड़ों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं हैं। वहीं, कुछ कपल्स एेसे हैं जिनकी शादी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती। बॉलीवुड में भी कई कपल्स एेसे हैं जिनकी शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई। इन कपल्स के अलग होने पर जहां इनके परिवार वाले निराश हुए वहीं इनके फैन्स भी हैरान रह गए। आज हम आपको एेसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो शादी के कुछ ही साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए।

1. मल्लिका शेरावत और करन सिंह गिल
PunjabKesari
मल्लिका शेरावत ने पायलट करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी हांलाकि इस बात को मानने से उन्होंने इंकार किया। आपको बता दें कि मल्लिका की यह शादी एक साल ही चल पाई थी। 

2. कल्कि कोचलीन और अनुराग कश्यप
PunjabKesari
2011 मेें बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन ने शादी की थी। 2013 में यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। कहा जाता है कि अलग होने का कारण अनुराग की हीरोइनों से बढ़ती नजदीकी थी। 

3. करन सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम
PunjabKesari
श्रद्धा निगम के साथ करन सिंह ग्रोवर की पहली शादी हुई थी। 10 महीने बाद करन ने जेनिफर विंगेट से शादी कर ली। आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट के साथ इनकी शादी भी 2 साल तक ही टिक पाई थी। 

4. पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा 
PunjabKesari
2014 में पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा की शादी हुई थी। बाद में पुलकित और यामी गौतम के अफेयर की बात सामने आईं। 2015 में पुलकित और श्वेता अलग हो गए।

Related News