23 APRTUESDAY2024 10:03:02 PM
Life Style

खूबसूरत दिखने के लिए इन सेलेब्स ने लिया सर्जरी का सहारा!

  • Updated: 30 Sep, 2017 12:50 PM
खूबसूरत दिखने के लिए इन सेलेब्स ने लिया सर्जरी का सहारा!

लड़का हो या लड़की आजकल हर कोई बॉलीवुड सेलेब्स को फॉलो करता है फिर चाहें उनका ड्रैसिंग स्टाइल हो या ब्यूटी सीक्रेट। लड़कियां तो बॉलीवुड डीवाज जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई तरीके भी अपनाती हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में कई सेलेब्स एेसे है जिन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया। जी हां, कुछ स्टार ने खुलेआम इस बात को मान लिया तो कई एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी से चेहरे में बदलाव लाने से इंकार कर दिया। इनमें कई टीवी एक्ट्रेस भी शामिल है। आज हम आपको सेलेब्स की सर्जरी से पहले और बाद की फोटो दिखाने जा रहे है, इन्हें देखकर आप भी सरप्राइज हो जाएंगे। 

- अदिति रॉय हैदरी
PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति रॉय हैदरी ने अपनी नाक को परफैक्ट शेप देने के लिए सर्जरी का सहारा लिया।

- मौनी रॉय
PunjabKesari
टीवी की नागिन यानि की मौनी रॉय पहले इतनी खूबसूरत नहीं थी। उन्होंने फुलर लिप्स और फेयर स्किन पाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई। 

- शमा सिकंदर 
टीवी एक्ट्रेस शमा सिंकदर अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चिक्स और जॉलाइन की सर्जरी करवाई। 

- जानवी कपूर
PunjabKesari
श्रीदेवी की बेटी जानवी कपूर ने अपने नाक की सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद वह पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखती है।

Related News