20 APRSATURDAY2024 5:38:55 AM
Life Style

बुद्ध पूर्णिमा: गौतम बुद्ध के ये 10 विचार बदल देंगे जिदंगी जीने का तरीका

  • Updated: 30 Apr, 2018 04:07 PM
बुद्ध पूर्णिमा: गौतम बुद्ध के ये 10 विचार बदल देंगे जिदंगी जीने का तरीका

30 अप्रैल वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बुद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध जी का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें सही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। भगवान विष्णु का नौवां अवतार माने जाने वाले गौतम बुद्ध सत्‍य, अहिंसा और धर्म के रास्ते पर चलते थे और सभी को इसी मार्ग पर चलने की प्ररेणा देते थे। आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हम आपको गौतम बुद्ध के कुछ अनमोल विचारों के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप भी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और अपनी जिंदगी को बेहतर ढंग से जी सकते हैं।
 

गौतम बुद्ध के अनमोल विचार
1. गौतम बुद्ध का कहना था, 'जीवन में हजारों लड़ाईयां जीतने से अच्छा है कि आप खुद पर विजय प्राप्त करें। इससे जीत आपकी होगी, जिसे कोई भी आपसे नहीं छीन पाएगा।
 

2. वह कहते थे कि 'मैं कभी नहीं देखता कि क्‍या किया जा चुका है, मैं हमेशा देखता हूं कि क्‍या किया जाना बाकी है'।

PunjabKesari

3. उनका मानना था कि सहानुभूति देने वाले हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वहीं शब्द है, जो मन को शांति दें। उनका मानना था कि खुद को शांति अंदर से मिलती हैं। इसलिए इसे बाहर मत ढूढ़ों।
 

4. स्‍वास्‍थ्‍य सबसे बड़ा उपहार है। इसलिए शरीर को सेहतमंद रखना हर किसी का कर्तव्य है।
 

5. गौतम बुद्ध का विचार था कि पवित्रता या अपवित्रता अपने आप पर निर्भर करती है, कोई भी दूसरे को पवित्र नहीं कर सकता। इसके अलावा वह अपनी खुशियों को हमेशा दूसरों के साथ बांटते थे क्योंकि उनका मानना था कि खुशियां बांटने से बढ़ती है।
 

6. सत्य के मार्ग पर चलते हुए आप से दो ही गलतियां होती हैं, एक पूरा रास्ता न तय करना और दूसरा रास्ते की शुरुआत ही न करना।
 

7. कभी किसी पर शक न करें क्योंकि शक ऐसे जहर के समान है जोकि रिश्तों को तोड़ देता है। इससे आप खुद को ही चोट पहुंचाते हैं।

PunjabKesari

8. गौतम बुद्ध कहते थे कि भविष्य के सपनों में मत खोएं और भूतकाल में मत उलझएं। सिर्फ अपने आज पर ध्यान दें। जीवन में खुश रहने का यही एक सही रास्ता है।
 

9. जीवन में आप चाहें जितनी भी अच्छी किताबें पढ़ लें, कितने भी अच्छे शब्द सुनें, लेकिन जब तक आप उन्हें अपने जीवन में अपनाते नहीं तब तक उसका कोई फायदा नहीं होगा।
 

10. गौतम बुद्ध का कहना था कि कभी भी ज्यादा गुस्सा न करें क्योंकि क्रोध सबसे पहले आपको ही जलाता है और इससे आपका ही नुकसान होता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News