19 APRFRIDAY2024 4:54:50 PM
Life Style

अनोखा बॉर्डर, जहां हर साल लोग खेलते हैं वॉलीबॉल

  • Updated: 01 May, 2017 12:45 PM
अनोखा बॉर्डर, जहां हर साल लोग खेलते हैं वॉलीबॉल

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): दो देशों के बीच की LOC को बॉर्डर कहा जाता है। बॉर्डर पर काफी सुरक्षा का इंतजाम होता है। पाकिस्तान और भारत के बॉर्डर पर हमेशा फौजी तैनात रहते हैं लेकिन दुनिया में कई देश एेसे भी हैं जहां के बॉर्डर पर कोई भी फौजी नहीं दिखाई देता। सुरक्षा का इंतजाम न होते हुए भी इन देशों के लोग सुकून भरी जिंदगी जीते हैं। 

हम बात करे है अमेरिका और मेक्सिको के बीच के बॉर्डर की जिसे दुनिया का सबसे सुरक्षित बॉर्डर माना जाता है।आपको बता दें कि इन दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। इसी कारण यहां पर सुरक्षा का इंतजाम भी नहीं है। यहीं नहीं, बॉर्डर पर दोनों देशों के लोगों के बीच अच्छी मित्रता है। इस बॉर्डर पर हर साल एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया जाता है।

इस आयोजन में दोनों देशों के लोग हिस्सा लेते हैं। पहले लोग अपनी गाड़ी से एक देश से दूसरे देश की सीमा तक चले जाते थे लेकिन 13 फीट की दीवार बनने के बाद लोगों का अाना-जाना बिल्कुल कम हो गया है। 

Related News