20 APRSATURDAY2024 7:17:41 AM
Life Style

Surrogacy से पिता बने बॉलीवुड के ये स्टार्स, घर में गूंजी किलकारियां

  • Updated: 07 Mar, 2017 06:45 PM
Surrogacy से पिता बने बॉलीवुड के ये स्टार्स, घर में गूंजी किलकारियां

लाइफस्टाइल: हर कोई मां-बाप बनाने का सुख प्राप्त करना चाहता है और अपने घर में किसी नन्हें से बच्चे की किलकारियों का सुनना चाहता है। कुछ लोगों को यह सुख आसानी से मिल जाता है लेकिन कुछ लोग मां-बाप बनने में सफल नहीं हो पाते। भला हो सरोगेसी का, जो नि:संतान लोगों के लिए वरदान कहलाती है। इससे बिना शादी के भी बाप बनने का सुख लिया जा सकता है। जहां आम जनता इसका इतना फायदा उठा रही है, वहीं कुछ बॉलीवुड सितारे भी है, जो सरोगेसी की मदद से मां-बाप बनने की खुशी प्राप्त कर रहे है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड के फैमेस सितारों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए सरोगेसी वरदान साबित हुई है।  

 

1. करण जौहर

बॉलीवुड के फैमेस फिल्ममेकर करण जौहर के बारे में बातें सुनने को मिली है कि वह जल्द ही दो जुड़वां बच्चों के पिता बनने वाले है। यह काम सरोगेसी की वजह से हुए है। जी हां, बिना किसी शादी के करण जौहर जुड़वा बच्चों के पिता बनने का सुख लेने वाले है। 

2. आमिर खान 

आमिर खान, जो अपनी परफैक्ट एक्टिंग के लिए काफी मशहूर है। आमिर खान और किरण राव का बेटा आजाद राव खान सरोगेसीकी देन है।

3. शाहरुख खान 

आमिरही नहीं बल्कि इसके अलावा सबके पसंदीदा एक्ट्रैर शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी ने भी अपने छोटे बेटे अबराम खान को सरोगेसी के द्वारा प्राप्त किया है।

 4. तुषार कपूर

बॉलीवुड के स्टार तुषार कपूर ने अभी तक शादी नहीं कीं लेकिन वह सिंगल फादर बन चुके हैं। सरोगेसी के जरिए उन्हें एक प्यारे से बेटे के पिता बनने का सुख मिला।

5. सोहेल खान

दंबग सलमान खान के भाई सोहेल खान और उनकी बीवी ने भी अपने दूसरे बच्चे के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। 

6. फराह खान

इतना ही नहीं बल्कि फिल्ममेकर फराह खान ने भी IVF के थ्रू तीन बच्चों को जन्म दिया।

Related News