19 APRFRIDAY2024 5:37:08 AM
Life Style

बॉलीवुड के इन फेमस सेलेब्स ने अवॉर्ड लेने से किया था इंकार, जानिए क्या थे कारण

  • Updated: 16 Dec, 2017 12:56 PM
बॉलीवुड के इन फेमस सेलेब्स ने अवॉर्ड लेने से किया था इंकार, जानिए क्या थे कारण

हर साल बॉलीवुड में कई अवॉर्ड फंक्शन होते हैं। इसमें बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस से लेकर डायरेक्टर तक को अवॉर्ड दिया जाता है। हर बॉलीवुड स्टार्स का सपना होता है कि उसे यह अवॉर्ड जरूर मिलें लेकिन बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इन अवॉर्ड लेने के लिए मना कर दिया है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहें है जिन्होंने फिल्मफेयर और पद्म श्री जैसे अवॉर्ड को लेने से साफ इंकार कर दिया।
 

1. शशि कपूर
1961 में शशि कपूर ने फिल्म 'धर्म पुत्र' के लिए नेशनल अवॉर्ड को लेने से मना कर दिया था। उनका मानना थी कि उनकी परफॉर्मेंस इस नेशनल अवॉर्ड डिजर्व नहीं करती।

PunjabKesari

2. लता मंगेशकर
लता मंगेशकर जी ने अपनी पहली फिल्मफेयर ट्रॉफी यह कह कर लौटी दी कि उन्हें एक बिना कपड़े की महिला वाली ट्रॉफी का आइडिया पसंद नहीं आया। इसके बाद आइकॉन बदल कर 1958 में लता जी को फिल्मफेयर से सम्मानित किया गया था।

PunjabKesari

3. वैजयंती माला
कई हिट फिल्में कर चुकी वैजयंती माला जी ने भी फिल्म 'देवदास' के लिए मिलने वाली बेस्ट सपोर्टिंग अवॉर्ड को लेने से मना कर दिया था। उनका मानना था इस फिल्म में उनका लीड किरदार है।

PunjabKesari

4. कंगना रनौत
कंगना रनौत को एक फिल्म फेस्टिवल में 'तनु वेड्स मनु' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। किसी कारण उन्होंने इस अवॉर्ड को लेने से मना कर दिया।

PunjabKesari

5. सोनू निगम
कई हिट गाने गा चुके सिंगर सोनू निगम ने भी 'संदेशे आते हैं' गाने के लिए बेस्ट सिंगर फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेने से इंकार कर दिया था। उनका मानना था कि इसके लिए उन्हें अकेले सम्मानित किया जाना सही नहीं लगा।

PunjabKesari

6. सलीम खान
बॉलीवुड के आइकॉनिक राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान मे खुद को डिजर्विंग न मानते हुए पद्म श्री भूषण को लेने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि वो इसके काबिल नहीं है।

PunjabKesari

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News