20 APRSATURDAY2024 3:25:23 AM
Life Style

पेड़ से जुड़ा हमारा अस्तित्व

  • Updated: 29 Apr, 2017 12:14 PM
पेड़ से जुड़ा हमारा अस्तित्व

लाइफस्टाइलः बचपन से ही हम यह सुनते आए हैं कि पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं लेकिन यह बातें बस सुनी-सुनाई ही रह जाती हैं। इस पर बहुत कम लोग अम्ल करते हैं लेकिन यह पेड़- पौधे प्राकृतिक का दिया हुआ एक बहुत खूबसूरत और अनमोल तोहफा है जो धरती पर रहने वाले हर जीव का मूल आधार है या यूं कहे कि इनके बिना हर किसी का जीवन असंभव है। यह चारों और अपनी हरियाली बढ़ाकर खूबसूरती तो फैलाते ही हैं, साथ ही यह हमें फल, फूल, लकड़ी, बांस, ईंधन आदि बहुत सी चीजें भी उपहार में ही देते हैं। इंसानी जीव के साथ-साथ पशु-पक्षी का जीवन भी इन्हीं पर निर्भर करता है। जंगली जानवरों सर्दी, गर्मी, बरसात, से बचने के लिए पेड़ों का ही सहारा लेते है। इतना ही नहीं, बहुत से लोग अपना जीवन व्यतीत करने के लिए आर्थिक रूप से भी इन पेड़-पौधों पर निर्भर होते है। उदाहरण कागज़, माचिस, फर्नीचर उद्य़ोग आदि। पूरी तरह से इन पेड़-पौधों पर आश्रित होने के बावजूद हम इसकी अहमियत नहीं समझ पा रहे और अपने निजी स्वार्थ के लिए अंधा-धुंध इसकी कटाई कर रहे हैं। 

पेड़े-पौधे हैं बहुत जरूरी 
-
पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं जो जीवित रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। 

- यह ध्वनि व वायु प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं। वर्षा करने में भी पेड़-पौधे ही सहायक होते हैं। इसकी मदद से हम अचानक आने वाली बाढ़ से बच सकते हैं।

- अगर पेड़ वर्षा के लिए जिम्मेदार हैं तो भूमि को उपजाऊ बनाने में के लिए भी वृक्ष बहुत ज़रूरी हैं।
PunjabKesari

-यह हमारी धरती को हरी भरी खूबसूरत  बनाते हैं। अगर यह ना हो तो सारी धरती बंजर लगेगी। पेड़ों पर लगने वाले रंग-बिरंगे फूल सुंदरता में चार चांद तो लगाते ही है। साथ ही में मन को शांति और पॉजीटिव एनर्जी भी देते हैं।

- बहुत सारे वृक्षों की लकड़ी पेपर, गोंद, खेलों का सामान, फर्नीचर बनाने के काम आती हैं। 

- कई पेड़ पौधों के चमत्कारी फायदे हैं, जिनके पत्ते, तने, फल, फूल, छाल बीमारियों को जड़ से खत्म करने की ताक्त रखते हैं जैसे नीम, पीपल, बेल, आंवला और आम ही ले लीजिए। इससे कई तरह की दवाइयां भी बनती हैं।

- कुछ पौधे घर में डैकोरेशन का काम भी देते हैं। इससे आप अपने घर का कोना-कोना सजासकते हैं। 

वास्तुशास्त्र में वृक्षों का महत्व
वास्तुशास्त्र में पेड़-पौधों को सुख, शांति, समृद्धि का आधार माना गया है। इससे तमाम तरह के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। यह मन को शांत और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। 
PunjabKesari
पेड़ लगाएं, स्वस्थ जीवन पाएं
अगर हम पेड़ों को ईश्वर का दूसरा रूप भी कह दे तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। भारतीय संस्कृति में भी पेड़-पौधे लगाने को पुण्यदायी माना गया है। शास्त्रों में भी एक पेड़ लगाने को सौ गायों का दान देने के सामान माना गया है। वहीं खतरनाक बीमारियों के तेजी से पांव पसारने के पीछे एक बड़ी वजह वातावरण का अशुद्ध होना हैं और पेड़ों की कमी है। पेड़ों से हमें अनगिनत फायदे मिलते हैं इसलिए इसके महत्व को समझें और अपने अासपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। 

-वंदना डालिया

Related News