24 APRWEDNESDAY2024 8:47:41 AM
Life Style

16वें बर्थडे पर मां बनने वाली शहनाज आज है करोड़ों की मालकिन

  • Updated: 27 Sep, 2017 05:42 PM
16वें बर्थडे पर मां बनने वाली शहनाज आज है करोड़ों की मालकिन

शहनाज हुसैन के प्रॉडक्ट्स को आज हर लड़की आंख बंद करके इस्तेमाल करती है। लखनऊ की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली शहनाज हुसैन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के बिजनेस में अपनी रिसर्च से तहलका मचा चुकी हैं। आइए जानते है शहनाज की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते।
PunjabKesariजब शहनाज की शादी हुई तो उनके पति ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन कर रहें थे। अपनी पढ़ाई करते-करते उन्होंने अपनी पत्नी की एजुकेशन को भी सपोर्ट किया। आज शहनाज के बने ब्यूटी प्रोड्क्ट्स पूरी दुनिया इस्तेमाल करती है।
PunjabKesariअपना 16वां बर्थडे मनाते हुए उनकी गोद में उनकी एक महीने की बेटी भी थी। शहनाज की बेटी जिस स्कूल में पढ़ रही थीं, उसी स्कूल में वो खुद इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थीं। अपने इसी हार्ड वर्क के कारण आज शहनाज करोंड़ो की मालकिन है।
PunjabKesariपति की पोस्टिंग तेहरान में होने पर उन्होंने हार्मफुल कैमिकल प्रॉडक्ट्स के आयुर्वेदिक सब्स्टीट्यूट ढूंढने शुरू किए। 1977 में भारत वापिस आने के बाद उन्होंने 35 हजार रुपए में ब्यूटी पार्लर शुरू किया, जिसमें वो खुद के बनाए प्रॉडक्ट्स यूज करती थीं।
PunjabKesariशहनाज के बनाए ब्यूटी प्रॉडक्ट्स जल्द ही दिल्ली में फेमस हो गए और उनके क्लाइंट्स शहनाज के बनाए प्रॉडक्ट्स की पब्लिसिटी करने लगे। इसके बाद उन्होंने शहनाज हुसैन हर्बल्स नाम की कंपनी खोली जिसमें वो 400 अलग तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स सेल करती थी। 2006 में शहनाज को पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
PunjabKesari

Related News