16 APRTUESDAY2024 7:56:53 PM
Life Style

B'day Special : आज भी लेते हैं मां से पॉकेट मनी, जानिए रणबीर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

  • Updated: 28 Sep, 2017 11:18 AM
B'day Special : आज भी लेते हैं मां से पॉकेट मनी, जानिए रणबीर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

कपूर खानदान के बेटे और बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर का आज जन्म दिन है। रणबीर कपूर आज 35 साल के हो चुके हैं। अपनी फैमिली की तरह रणबीर भी आज बॉलीवुड में खूब नाम कमा रहे हैं। आइए जानिए जन्म दिन के मौके पर रणबीर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें 

परिवार और पढ़ाई
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। उनके पिता फेमस एक्टर ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हैं। रणबीर की एक बहन रिद्धिमा भी है। रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के बहुत लाडले थे। रणबीर ने अपनी पढ़ाई बांबे स्काटिश स्कूल, माहिम से की। इसके बाद एच. आर. कॉलेज से ऑफ कॉमर्स और इकनामिक्स की पढ़ाई करने के बाद रणबीर कपूर फिल्म मेकिंग के गुर सिखने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्टस चले गए।

करियर
रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म सांवरिया से की जिसमें उनके ओपोजिट सोनम कपूर रही। इस फिल्म में सलमान खान ने भी स्पेशल भूमिका निभाई। वैसे तो रणबीर की यह फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई लेकिन उनकी एक्टिंग और पर्सनेलिटी को काफी पसंद किया गया। 
PunjabKesariरणबीर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
रणबीर कपूर भले ही कितने बड़े सुपरस्टार बन चुके हों लेकिन वह आज भी अपनी मां नीतू कपूर से पॉकेट मनी लेते हैं। रणबीर कपूर के काफी अफेयर्स भी रह चुके हैं। कैटरीना कैफ से उनका काफी लंबे समय तक अफेयर रहा और वे दोनों बहुत जल्द शादी भी करने वाले थे लेकिन कुछ पर्सनल प्रॉब्लम्स के कारण उनका रिश्ता टूट गया।
PunjabKesari
PunjabKesariरणबीर के शौंक
 रणबीर कपूर को एक्टिंग के साथ-साथ मिमिक्री करने का भी बहुत शौंक है। इसके साथ ही रणबीर को खाने का भी बहुत शौंक है। वह अपनी मां के हाथ का बना खाना पसंद करते हैं। रणबीर को एक बहुत ही अजीबो-गरीब आदत है। वह जहां भी जाते हैं रास्ते में गाड़ियों के नंबर नोट करने लगते हैं।
PunjabKesari


 

Related News