25 APRTHURSDAY2024 11:32:23 PM
Life Style

श्रीदेवी की अस्थियों को आज किया जाएगा विसर्जित

  • Updated: 03 Mar, 2018 10:28 AM
श्रीदेवी की अस्थियों को आज किया जाएगा विसर्जित

आपको बता दें श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अचानक हुई मौत ने फिल्मी सितारों को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी चौंका कर रख दिया हैं। हाल ही में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पर बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक का जमावड़ा लगा देखा गया। सभी ने श्रीदेवी की भीगी आंखों से आखिरी विदाई दीं। 

 


बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की अस्थियां जल्द ही रामेश्वरम में विसर्जित किया जाएगा| उनकी अस्थियों को आज रामेश्वरम के समुद्र में विसर्जित किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें उनकी अस्थियों को यहां लेकर बोनी कपूर पहुंचे है। 

 


श्रीदेवी बॉलीवुड की ऐसी सुपरस्टार थी, जिन्होंने केवल चार साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने 50 साल तक इंडस्ट्री पर राज किया और सभी को अपनी दीवाना बनाया। उन्होंने कुल 300 फिल्में बनाईं और 24 फरवरी दिन शनिवार देर रात को हुई उनकी मौत अचानक से सभी को सदमा देकर चली गई। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News