25 APRTHURSDAY2024 5:56:47 AM
Life Style

44 की उम्र में भी इतनी फिट है ऐश्वर्या, यह है उनकी फिटनेस का राज

  • Updated: 01 Nov, 2017 06:46 PM
44 की उम्र में भी इतनी फिट है ऐश्वर्या, यह है उनकी फिटनेस का राज

ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रही हैं। इतनी उम्र में भी वह काफी खूबसूरत और फिट दिखती हैं। उनकी फिटनेस का राज हैं उनकी डाइट। ऐश्वर्या हमेशा बैलेस्ड डाइट लेती है। वह जंक फूड और फैटी फूड से दूर रहती है। 

ऐश्वर्या अपनी डाइट में फ्रूट्स और सब्जियों को शामिल करती हैं। सब्जियों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स से स्किन हैल्दी और ग्लोइंग बनती है। उन्हें ब्राउन राइस बेहद पसंद है। ब्राउन राइस में मौजूद फाइबर बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। ऐश्वर्या को थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाना पसंद है। एेसा इसलिए क्योंकि ज्यादा देर तक भूखे रहने से वजन बढ़ता है। 
PunjabKesari
इसके अलावा एेश्वर्या रोज गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीती हैं। ऐश्वर्या को चॉकलेट्स खाना भी बहुत पसंद है। वह डाइट में दाल, चावल, मछली और चिकन लेती है। 
 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News