20 APRSATURDAY2024 3:24:42 AM
Life Style

Workout के बाद खाने में न करें ये गलतियां

  • Updated: 18 May, 2017 04:31 PM
Workout के बाद खाने में न करें ये गलतियां

जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए: वजन कम करने और बॉडी बनाने के लिए लोग जिम में जाकर घंटो एक्सरसाइज करते हैं लेकिन गलत खान-पान की वजह से सारी मेहनत बेकार चली जाती है। वर्कआउट के बाद समय पर और हैल्दी खाना बहुत जरूरी होता है। आइए जानिए किन कारणों की वजह से जिम में की हुई मेहनत बेकार चली जाती है।


1. सही डाइट न लेना
वर्कआउट के बाद पौष्टिक आहार लेना सुबह के नाश्ते जितना ही जरूरी होता है।  कुछ लोग एक्सरसाइज के बाद सही डाइट  नहीं लेते जिस वजह से शरीर में कमजोरी पड़ जाती है। इसके लिए हर रोज जिम से आने के बाद प्रोटीन शेक का सेवन करें। इसके अलावा अंडे, फल और हरी सब्जियां भी ले सकते हैं।

2. देर से खाना
कुछ लोग जिम में पसीना बहाने के बाद काफी देर तक कुछ नहीं खाते लेकिन इससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचता है। एक्सरसाइज के बाद शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिसे पूरा करने के लिए खाने की जरूरत होती है। 

3. मीठा न खाना
शरीर का वजन कहीं बढ़ न जाए, इसके लिए लोग ऐसी चीजों को खाना बिल्कुल छोड़ देते हैं जिसमें मीठे की अधिक मात्रा होती है लेकिन जिस तरह शरीर को स्वस्थ खाने की जरूरत होती है उसी तरह शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए फैट भी जरूरी होेता है। इसलिए खाने में मीठा भी जरूर शामिल करें।

4. खाने की सही मात्रा
वजन कम करने के चक्कर में कई लोग खाना बहुत कम कर देते हैं और कुछ लोग बॉडी बनाने के लिए ज्यादा खाने लगते हैं। ये दोनों ही आदतें गलत हैं। इसकी वजह से शरीर को नुकसान होता है। 


 

Related News