24 APRWEDNESDAY2024 9:24:24 PM
Life Style

संबंध बनाने के बाद महिलाएं जरूर करें ये काम, इंफैक्शन का खतरा कम होगा

  • Updated: 12 Nov, 2017 11:08 AM
संबंध बनाने के बाद महिलाएं जरूर करें ये काम, इंफैक्शन का खतरा कम होगा

शादीशुदा रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए संबंध बनाना जरूरी है लेकिन संबंध बनाते समय और बनाने के बाद महिलाएं अक्सर कुछ गलतियां कर बैठती है, जिस वजह से कई तरह की बीमारियां, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफैक्शन, यीस्ट इंफैक्शन अन्य आदि प्रॉबल्म हो सकती है। आइए जानते है आप संबंध बनाने के बाद कौन सी गलतियां करती है, जिन्हें करने से बचना चाहिए।

 

- टॉइलट जरूर जाएं
संबंध बनाने के बाद वॉशरूम जाना न भूलें क्योंकि जैसे ही ब्लैडर खाली होता है तो बैक्टीरिया से भी मुक्ति मिलती है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो यूटीआई की समस्या हो सकती है। 

- ड्राईनेस भी जरूरी
संबंध बनाने के बाद प्राइवेट पार्ट में आए गीलेपन में ड्राईनेस लाने के लिए टॉवल या टॉइलट पेपर का इस्तेमाल करें। नहीं तो प्राइवेट पार्ट को अच्छे से पानी या सोप के साथ धोएं। इससे इंफैक्शन का खतरा कम होगा। 

- अंडरवेअर न पहनें
संबंध बनाने के बाद अंडरवेअर की वजह ढीले-ढीले कपड़े पहन लें। अगर ऐसा नहीं करते तो इससे इंफैक्शन या खुजली की समस्या हो सकती है।

- मेनोपॉज की अवस्था 
अगर आप मेनोपॉज से गुजर रही हैं तो आपके प्राइवेट पार्ट में खुजली, जलन और इंफैक्शन होने की आंशका बढ़ सकती है। इनसे बचने के लिए ऊपर बताई सभी बातों का ध्यान रखें।

Related News