25 APRTHURSDAY2024 6:49:02 AM
Life Style

लक्ष्मी के हौसलों की उड़ान को नहीं रोक पाया एसिड अटैक

  • Updated: 05 Mar, 2018 12:10 PM
लक्ष्मी के हौसलों की उड़ान को नहीं रोक पाया एसिड अटैक

लड़कियों पर एसिड अटैक का होना आजकल एक आम बात बनती जा रही है। बिना किसी गुनाह के उनको इतनी बड़ी सजा दी जाती है। कई बार किसी पागल आशिक को न करना या फिर किसी भी कारण लड़के लड़कियों पर तेजाब फेंक देते हैं। उस समय होने वाले दर्द को वही समझ सकता है जो इससे गुजरा हो। ये दर्द एसिड अटैक पीड़ित लड़िकयों को जिंदगी भर रहता है। कुछ लड़कियां उनके साथ हुए हादसे से कभी उभर नहीं पाती तो कुछ के हौसले इतने बुलंद होते हैं कि कोई भी मुश्किल उनकों खुले आसमान पर उड़ने से रोक नहीं पाती। एेसी ही बुलंद हौंसलों की शख्सियत है लक्ष्मी। 

 

कौन है लक्ष्मी 

PunjabKesari
2005 में 15 साल की उम्र में लक्ष्मी पर एसिड अटैक हुआ था। वो भी इसलिए क्योंकि उसने 32 साल लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था। न सुनने के बाद वह उस लड़के ने लक्ष्मी पर तेजाब फेंक दिया। उस समय लक्ष्मी को एेसा लगा जैसे मानों उसकी जिंदगी ही खत्म हो गई हो। मगर खुद को संभालने के बाद आज लक्ष्मी तेजाब हमलों के खिलाफ मुहिम चला रही हैं। उन्हीं की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सारे राज्यों को एसिड की खुली बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया। 

 

2014 इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवॉर्ड

PunjabKesari
लक्ष्मी को उसके बुलंद हौसलों के लिए 2014 में मिशेल ओबामा ने ‘इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज’ अवॉर्ड से सम्मानित किया।

 

लक्ष्मी का परिवार 

PunjabKesari
हादसे के कुछ सालों बाद तक लक्ष्मी प्यार और पुरूषों के नाम से नफरत करती थीं। मगर आलोक दीक्षित ने उनकी जिंगदी में आकर मर्दों के प्रति उनकी सोच को पूरी तरह से बदल दिया। लक्ष्मी कहती है कि उन्होंने मेरी जिंदगी में आकर उसको खुशियों से भर दिया। आज लक्ष्मी एक प्यारी सी बेटी पीहू की मां है। 

 

लंदन फैशन वीक में किया रैप वॉक

PunjabKesari
हाल ही में हुए लंदन फैशन वीक में लक्ष्मी ने रैप वॉक किया। इससे पहले लक्ष्मी ने 2013 में हुए एचटी महिला पुरस्कार समारोह में भी रैप वॉक किया था। इसके अलावा लक्ष्मी ब्रांड विवा और दिवा की ब्रेंड एम्बेसडर है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News