19 APRFRIDAY2024 12:40:28 AM
Life Style

ब्लड ग्रुप बताता है कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव, आप भी जानें

  • Updated: 21 Apr, 2017 04:19 PM
ब्लड ग्रुप बताता है कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव, आप भी जानें

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं जिनका स्वभाव अलग-अलग होता है। इसी तरह हर एक व्यक्ति का ब्लड ग्रुप भी अलग होता है जिसके हिसाब से उसके अंदर की कमियों और खूबियों के बारे में पता लगाया जा सकता है। ब्लड ग्रुप चार तरह के होते हैं। ऐसे में सभी ब्लड ग्रुप के बारे में जानकर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लग सकता है। आइए जानिए ब्लड ग्रुप से जुड़ी कुछ बातें


O Positive
इस ग्रुप के लोग काफी मिलनसार होते हैं और दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं। इनका मन आईने की तरह साफ होता है और बहुत हंसमुख और मस्त स्वभाव के होते हैं लेकिन इस ग्रुप के लोगों में कुछ खामियां भी होती हैं। ये लोग सिर्फ खुद को ही अहमियत देते हैं और नए विचारों को जल्दी स्वीकार नहीं करते। 

O Negetive
ओ पॉजिटिव की तरह इस ग्रुप के लोग भी काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इस ग्रुप के लोग दूसरे लोगों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते और अधिकतर आलोचना के शिकार रहते हैं। 

A Positive
इस ग्रुप के लोग काफी बुद्दिमान होते हैं और इनमें एक अच्छी लीडर क्वालिटी होती है। यह सब लोगों का विश्वास हासिल करने में यकीन रखते हैं और सबको साथ में लेकर चलते हैं। इतनी खूबियों के बावजूद इनमें कुछ कमियां भी हैं। इस ग्रुप के लोगों को बहुत गुस्सा आता है और ये काफी खर्चीले भी होते हैं।

A Negetive
 ए नेगेटिव ग्रुप के लोग काफी मेहनती होते हैं और हर काम को करने से पहले योजना बना कर चलते हैं। इस ग्रुप के लोग कठिन से कठिन काम को भी हाथ में लेने से नहीं डरते और उसे पूरा करने की भरपूर कोशिश करते हैं। ए पोजोटिव ग्रुप के लोगों की तरह इन लोगों को भी काफी गुस्सा आता है और ये दूसरों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते है।

B Positive
इस ग्रुप के लोग सुंदर और स्मार्ट होेते हैं और अपने रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं। इसके अलावा ये लोग काफी इमोशनल होते हैं और दूसरों के लिए बलिदान भी देने को तैयार रहते हैं। इस ग्रुप के लोगों को भी काफी गुस्सा आता है और ये बेफिजूल पैसे खर्च करते हैं।

B Negetive
सुंदर और स्मार्ट दिखने वाले लोग बी नेगेटिव ग्रुप के होते हैं। इस ग्रुप के लोग काफी मेहनती होते हैं और हर चीज को पा लेते हैं। इस ग्रुप के लोगों को काफी स्वार्थी कहा जाता है क्योंकि ये दूसरे लोगों की मदद करने में विश्वास नहीं रखते।

A B Positive
इस ग्रुप के लोग काफी केयरिंग स्वभाव के होते हैं और आमतौर पर रिजर्व रहना पसंद करते हैं। इस ग्रुप के लोगों को अासानी से समझा नहीं जा सकता और ये जिस बात पर अड़ जाते हैं वहीं करते हैं। ऐसे में वे किसी दूसरे की नहीं सुनते।

A B Negetive 
इस ग्रुप के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है और ये बहुत समझदार होते हैं। जिस वजह से ये दूसरे लोगों के मन की बात भी आसानी से समझ लेते हैं। इस ग्रुप के लोगों के काफी दोस्त होते हैं लेकिन ये किसी पर विश्वास नहीं करते और अगर किसी बात पर निर्णय लेते हैं तो उससे पीछे नहीं हटते।


 

Related News