20 APRSATURDAY2024 11:39:11 AM
Nari

एक एेसा गांव, जहां मुसलमान धूमधाम से मनाते है कृष्ण जन्माष्टमी! (Pics)

  • Updated: 26 Aug, 2016 11:50 AM
एक एेसा गांव, जहां मुसलमान धूमधाम से मनाते है कृष्ण जन्माष्टमी! (Pics)

हमारे देश में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते है। हर कोई अपने धर्म का त्योहार मनाता है। कई लोग एेसे भी होते है जो धर्म के नाम पर एक दूसरे को बहुत भड़काते है लेकिन इन सभी के बावजूद भी कुछ ऐसे लोग है जो हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतिक बने हुए है। भारत विविधताओं का देश है। यहां सभी धर्मो के त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते है। जन्माष्टमी के अवसर पर हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते है, जहां मुसलमान लोग जन्माष्टमी मनाते है। जी हां, हम बात कर रहे राजस्थान के बारे में।

 

 

राजस्थान जयपुर से 200 किलोमीटर की दूरी पर झुंझुन जिले के चिरवा गावं में जन्माष्टमी की बड़ी जोरदार तैयारी की गई है। यहां हर साल हर घर में कृष्ण जन्म की पूजा अर्चना की जाती है। खास बात तो ये है कि इस गावं में बहुत पुरानी दरगाह भी है, जिसे शरीफ हाजिब शकरबार दरगाह के नाम से जाना जाता है। इस दरगाह में मुसलमान जन्माष्टमी का त्यौहार मनाते है जोकि तीन दिन तक चलता है। त्यौहार के दौरान दरगाह के आस-पास की दुकाने दुल्हन की तरह सजा दी जाती है। इस रात दरगाह में कव्वाली, नृत्य, और नाटको का आयोजन होता है।

 

इस दरगाह के मौलवी नवाब मोहम्मद कहते है कि कृष्ण जन्माष्टमी कैसे शुरू हुआ ये तो वे नहीं जानते लेकिन ये त्यौहार मनाने में उन्हें बेहद खुशी मिलती है। मौलवी के अनुसार दरगाह में जन्माष्टमी पिछले कई सालो से मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिन्दू-मुस्लिम एकता है। इस दरगाह और इस इलाके के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है लेकिन फिर भी देश के कोने-कोने से यहां हजारों की तादाद में लोग कृष्ण जन्माष्टमी मनाने आते है।

Related News