24 APRWEDNESDAY2024 6:23:49 AM
Life Style

सुहागरात से जुड़ी अजीबोगरीब परंपराएं, शायद नहीं जानते अाप (pics)

  • Updated: 01 Aug, 2016 03:01 PM
सुहागरात से जुड़ी अजीबोगरीब परंपराएं, शायद नहीं जानते अाप (pics)
दुनिया में बहुक सी एेसी परंपराएं जिनके बारे में हम लोगों ने कभी सुना ही नहीं होता लेकिन जब सुनते है तो हैरत में पड़ जाते है कि एेसी भी परमपराएं होती है। इनमें में से कुछ ट्रेडिशंस शादी और सुहागरात से भी जुड़े होते है। अाज हम अापको सुहागरात से पहले निभाई जाने वाली एेसी परंपराअों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में ना शायद अापने सुना होगा। अाइए जानते है इन अलग-अलग ट्रेडिशंस के बारे में... 
 
 
-सुहागरात से पहले हंगामा मचाना
 
फ्रांस में सुहागरात से जुड़ी एक अनोखी परंपरा है कि चारीवारी समुदाय के लोग शादीशुदा व्यक्ति की सुहागरात के दिन उसके घर जाकर जमकर बर्तन बजाकर हंगामा करते हैं और उनके मिलन में रुकावट पैदा करते हैं। एेसा माना जाता है कि इस परंपरा को करने से दूल्हा-दुल्हन के बीच प्यार बढ़ता है।
 
-सुहागरात से पहले दूल्हे को खिलाया जाता है पान
 
भारत के कई इलाके एेसे है जहां दूल्हे को सुहागरात से पहले पान खिलाया जाता है। उनका मानना है कि पान खाने से सेक्स पावर बढ़ जाती है। यहीं वजह है कि सदियों से नव-विवाहित जोड़ों को पान चबाने के लिए दिया जाता है।
 
अापको बता दें कि पान एक आयुर्वेदिक औषधि है यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही दो लोगों के बीच नजदीकी बढ़ाता है। इसके अलावा शारीरिक शक्ति भी देता है।

-सुहागरात पर क्यों दिया जाता है दूध
 
दुल्हन का दुल्हे को पीने के लिए दूध से भरा हुआ गिलास देना काफी पुरानी परंपरा है।इस प्रथा के बारे में काफी लोग जानते हैं कि सुहागरात को दिया जाने वाला दूध बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इस स्वादिष्ट दूध में कई प्रकार सूखे मेवे, इलाइची, केसर आदि होता है। यह दूध स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है।
 
सुहागरात के लिए पति-पत्नी के कमरे को फूलों से सजाया जाता है। फूलों की महक से दूल्हा और दुल्हन के मन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम उमड़ता है और माहौल रोमांटिक बनता है।
 
-काल रात्रि
 

पश्चिम बंगाल में सुहागरात के दिन कपल एक-दूसरे के साथ ना सोकर अलग-अलग कमरों में सोते हैं। इतना ही नहीं इस दिन जोड़ा एक-दूसरे को देख भी नहीं सकता है।  लोगों का मानना है कि ऐसा करने से कपल में प्यार बढ़ता है और वे एक-दूसरे के साथ जिंदगीभर रहते हैं।  

Related News