19 APRFRIDAY2024 7:46:22 PM
Life Style

अच्छा तो इसलिए लड़कियां फोन की गैलरी को रखती है सीक्रेट्स

  • Updated: 01 Aug, 2017 02:16 PM
अच्छा तो इसलिए लड़कियां फोन की गैलरी को रखती है सीक्रेट्स

बदलते लाइफस्टाइल में फोन हर किसी की लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुका है। लड़का हो या लड़की, अपना एक भी पल फोन के बिना नहीं निकाल सकते है। कपल्स के बीच की कड़ी भी मोबाइल फोन होता है क्योंकि रोज-रोज मिला तो जा नहीं सकती। फोन के जरिए भी एक-दूसरे की फिलिंग और नेचर का पता लगाया जा सकता है लेकिन मुसीबत तब खड़ी हो जाती है जब लड़की पार्टनर के फोन की गैलरी चेक करने के लिए कहती है। अगर ऐसे में उन्हें न कर दी जाए तो वह गुस्सा हो जाती है। वहीं अगर यहीं बात लड़का-लड़की से कहे तो गुस्से से लाल-पीली हो जाती है। यहां तक की परिवार और दोस्तों भी अपने फोन की गैलरी छिपाकर रखती है। अाज हम आपको उन्हीं सीक्रेट्स के बारे में बताएंगे ,जिनकी वजह से लड़किया अपने फोन की गैलरी को किसी को भी हाथ नहीं लगाने देती। 

 

1. स्क्रीनशॉट्स
आजकल के युवाओं में यह क्रेज काफी है, जरा सी ऐसी-वैसी बात हुई नहीं कि झट से चैट का स्क्रीनशॉट्स लेकर रख लेते है। ऐसे ही कुछ लड़कियों के मामले में होता है। पार्टनर से हुई बात को वह स्क्रीनशॉट लेकर रख लेती है और बात-बात पर उसको दिखाकर ब्वॉयफ्रैंड से लड़ाई करने लगती है। शायद इसी लिए वह अपने फोन की गैलरी को किसी का हाथ नहीं लगने देती। 

2. सैल्फी 
लड़का हो या लड़की, सेल्फी का क्रेज हर किसी के सिर चढ़ बोलता है। मिनट-मिनट बाद सैल्फी लेना लोगों की आदत बन चुकी है। खासकर लड़कियां इस मामले में आगे है। वह एक दिन में इतन सैल्फी ले लेती है, जितनी गिनती करना मुश्किल है और अपनी  प्रोफाइल फोटो बदलती हैं। 

3. कज़िन के ब्वॉयफ्रैंड की तस्‍वीरें 
अपने क्रश से लेकर कजिन के ब्वॉयफ्रेंड तक की तस्वीरें लड़कियों की गैलरी में मिल जाएंगीं। शायद इसी लिए वह अपने फोन की गैलरी किसी के साथ शेयर नहीं करती। 

4. जरूरी सीक्रेट
लड़कियों के फोन में हमेशा कुछ कोट्स होते हैं जिनका इस्तेमाल वह सही समय पर करती है। अगर ब्वॉयफ्रैंड को तंग करना हो तो वह इसी कोट्स का सहाला लेती है और पार्टनर को फोन छूने तक नहीं देती। 

Related News