20 APRSATURDAY2024 9:11:59 AM
Nari

रात को बिना कपड़े सोने के 5 फायदे

  • Updated: 03 Aug, 2016 02:14 PM
रात को बिना कपड़े सोने के 5 फायदे
दिन भर की भागदौड के बाद रात को हर कोई चैन की नींद सोना चाहता है। लोग ज्यादातर नाइट सूट में आराम से सोना पसंद करते हैं लेकिन अगर आपको कहा जाए कि रात को बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है तो शायद आर हैरान रह जाएगें। ऐसा हम नही एक सर्वें में कहा गया है। यह सिर्फ स्वस्थ के लिए ही नही बल्कि रिलेशनशिप में भी खुशहाली लाता है। आइए जानते हैं इस तरह सोने के फायदों के बारे में....
 
 
 
1. आराम का एहसास
 
रात को टाइट कपड़ो की बजाए बिना कपडों के सोने से शरीर को बहुत आराम मिलता है। इसके पीछे कारण यह है कि रात को शरीर का तापमान बदल जाता है। यह सामान्य से भी नीचे आ जाता है। अगर चादर ओढकर सोते हैं तो गर्मी को अहसास होता है। जिससे नींद में भी बाधा आती है।  
 
 
2. वजन कम
 
इस तरह सोने से अच्छी और गहरी नींद आती है। इसी वजह से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज़ होता है। जो गर्दन में इकट्ठा होने वाले ब्राउन फैट को बढ़ाता है। यह फैट शरीर की कैलोरिज को बर्न करता है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
 
3. हार्मोन्स का विकास
 
 
इस तरीके से सोने से शरीर में हार्मोन्स का विकास होता है जो आपकी त्वचा को सुंदर और आकर्षक बनाता है। 
 
4. परेशानी गायब
 
 
पति-पत्नी दोनों जब इस तरह से सोते हैं तो एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आते ही शरीर ‘ऑक्सीटॉसीन’ नाम का हार्मोन रिलीज़ होता है। जिससे टेंशन और थकान दूर हो जाती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
 
 
5. प्राइवेट पार्ट की सुरक्षा
 
 
कपड़ो और अंडर गार्मेंटस गर्मी और नमी को बनाए रखते हैं। जिससे बैक्टीरिया के पैदा होने का खतरा बना रहा है। अगर इस तरह से सोएं तो प्राइवेट पार्ट स्वस्थ रहते हैं। 

 

Related News