19 APRFRIDAY2024 4:11:59 AM
Latest News

क्यों मनाई जाती हैं मकर संक्रांति?

  • Updated: 13 Jan, 2018 01:27 PM
क्यों मनाई जाती हैं मकर संक्रांति?

लोहड़ी के अगले दिन 'मकर संक्रान्ति' का त्योहार मनाया जाता हैं जिसे माघी भी कहते हैं। यह त्योहार सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि पूरे भारत में खास महत्व रखता हैं हालांकि हर राज्य में इस त्योहार को अलग नाम से जाना जाता हैं जैसे पंजाब में माघी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण पर्व,तमिलनाडु में पोंगल, असम में हुगली के अलावा इसके और भी बहुत से नाम है। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को ही संक्रांति कहते हैं। इस दिन से सूर्य दक्षिण के बजाय उत्तर दिशा की तरफ गमन करने लगता है जिसे सेहत व शांति दोनों के लिए अच्छा होता है।
PunjabKesari
वहीं, कहा यह भी जाता हैं कि असल में नए साल की शुरुआत इस दिन से होती हैं। लोग इस दिन दान-पुण्य व सूर्य की पूजा करते हैं। इस खास मौके पर गुड़ और तिल से बने मिष्ठान खाए जाते हैं। इस दिन सुबह ही लोग पतंग उड़ाना शुरू हो जाता है। कुछ घंटे सूर्य के प्रकाश में बिताने के लिए पतंग उड़ाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है। यहां पर इस दिन चावल और दाल की खिचड़ी बनाई जाती हैं। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News