25 APRTHURSDAY2024 7:32:09 AM
Latest News

घर पर बनाए फास्ट-फूड Veggie Chilla Burger

  • Updated: 09 Jan, 2018 04:06 PM

आजकल फास्ट-फूड खाना तो सबको ही पसंद है। बर्गर का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता हैं। अगर बच्चों को घर पर ही हेल्दी और यम्मी बर्गर बना कर दे दिया जाए तो वो खुश हो जाएंगे। आइए जानिए घर पर वेजी चीला बर्गर बनाने की आसान विधि।  

 

सामग्रीः-
मेयोनेज- 70 ग्राम
कैचअप- 40 ग्राम
बेसन- 155 ग्राम
प्याज- 40 ग्राम
टमाटर- 40 ग्राम
शिमला मिर्च- 40 ग्राम
नमक- 1 टीस्पून
काली मिर्च- 1/2 टीस्पून
हल्दी- 1/4 टीस्पून
पानी- 200 मि.ली.
तेल
बर्गर बन

 

विधिः-
1. एक बाऊल में मेयोनेज, कैचअप डालकर अच्छी तरह से मिलाकर एक तरफ रख दें।
2. अब दूसरे बाऊल में 155 ग्राम बेसन, 40 ग्राम प्याज, 40 ग्राम टमाटर, 40 ग्राम शिमला मिर्च, 1 टीस्पून नमक, 1/2  टीस्पून काली मिर्च, 1/4  टीस्पून हल्दी और 200 मि.ली. पानी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। 
3. एक तवा ले उस पर तेल गर्म करके तैयार पेस्ट को बर्गर बन के साइज जितना फैला लें और उसे हल्का भूरा होने तक पकाएं।
4. अब बर्गर बन को तवे पर 2 मिनट के लिए एक तरफ से पकाएं।
5. एक बर्गर बन पर कुछ मेयोनेज़ सॉस फैलाए और इसके ऊपर एक चीला रखें।
6. अब चिल के शीर्ष पर मेयोनेज़ सॉस फैला कर एक अन्य चीला रखें।
7. इसके बाद एक और बर्गर बन लें और उस पर सॉस फैलाएं।
8. अब इस बर्गर बन को इसके उपर रख कर बंद कर दें।
9. आपका वेजी चीला बर्गर बन कर तैयार हैं। इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News