अगर हम लोग कहीं बाहर घूमने जाते है, तो खाने के लिए किसी अच्छे होटल की तलाश करते है। जहां खाना भी अच्छा हो और सभी सुविधाएं बिल्कुल परफैक्ट हो। आज हम आपको कुछ ऐसे होटलों के बारे में बताएंगे, जिनका खाना सर्व करने की थीम ही कुछ अलग है। अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे है तो इन रेस्त्रां का खाना बिल्कुल न भूलें।
1. तेपई के डी एस म्यूजिक रेस्त्रां में नर्स की पोशाक पहनकर महिला वेट्रेस खाना परोसती हैं, इनका खाना परोसने का अंदाज बड़ा ही अजीब है।
2. मोस्को में एक रेस्त्रां भी हैं, जहां काम करने वाले वेट्रेस जुड़वा होते है। इन जुड़वा बहन वेटर्स को देखने के चक्कर में मेहमानों की संख्या लगी रहती है।
3. चीन में एक ऐसा भी रेस्त्रां है, जिसकी थीम और लुक जेल जैसी है। लोग यहां सलाखों के बीच बैठकर खाना खाते है।
4. वेस्ट हॉलीवुड के ओपाक्यू कैफे में अंधेरा करके लोगों को खाना परोसा जाता है। खास बात है कि नेत्रहीन वेटर्स द्वारा यहां खाना परोसा जाता है।
5. टोक्यो में एक ऐसा रेस्त्रां है, जहां पुरुष वेटर महिला की पोशाक पहनकर मेहमानों को खाना परोसते है।